बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बीजापुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्सलियों ने एक बार फिर सड़क निर्माण को निशाना बनाते हुए अजॉक्स मशीन में आगजनी की है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के जुनवानी में माओवादियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
जलाई गई वाहन कांग्रेस नेता अवधेश सिंह गौतम की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक भैरमगढ़ से टिंटोड़ी के बीच सीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसी बीच गुरूवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे नक्सली मौके पर पहुंचे और अजॉक्स मशीन का डीजल टैंक फोड़कर आग लगा दी।
यह भी पढ़िए : ATM ने पैसा नहीं उगला तो 2 युवकों ने कर दी तोड़फोड़, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, पुलिस ने शुरू की पड़ताल
डीआईजी पी. सुंदरराज ने घटना की पुष्टि करते खबर बस्तर को बताया कि भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के जुनवानी में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे वाहन में आगजनी की है। इधर, मौके पर मौजूद मुंशी से नक्सलियों द्वारा मारपीट किए जाने और मोटरसाइकिल ले जाने की भी खबर है। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

देखिए वीडियो...कृपया डबल क्लिक करें
loading...

Post A Comment: