न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। सुकमा जिले के दोरनापाल के पास सोमवार की रात माओवादियों ने खौफ का ऐसा खेल खेला की कई जिंदगियां दांव पर लग गईं। यहां नक्सलियों ने NH 221 पर 3 यात्री बसों सहित 6 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं बस से उतार कर एक ग्रामीण की हत्या भी नक्सलियों ने कर दी। घटना के बाद डरे सहमे यात्री किसी तरह पैदल चलकर दोरनापाल पहुंचे। 

नक्सलियों ने जिस बस को फूंका, वह कल ही शुरू हुई थी... नई बस हुई आगजनी का शिकार, यात्रियों के लिए खौफनाक रहा पहला ही सफर !
🔼  बस का सोमवार को ही शुभारंभ हुआ था.
   
      माओवादियों ने जिन 3 बसों में आगजनी की, उनमें से 2 बसें तेलंगाना स्टेट ट्रांसपोर्ट की व एक बस जगदलपुर के अश्विनी राजकुमार ट्रेवल्स की बताई जा रही है। तीनों ही बसें तेलंगाना के हैदराबाद जा रही थी। इस पूरे घटनाक्रम का एक दुखद पहलू यह भी रहा कि ARMT कंपनी की जिस बस को नक्सलियों ने फूंक डाला, वह ओड़िशा के मलकानगिरी से हैदराबाद के लिए कल ही शुरू हुई थी।  

Read More :  नक्सलियों ने घात लगाकर किया पुलिस के जवानों पर हमला, IED ब्लास्ट में दो जवान घायल, हेलीकॉप्टर से किया गया रेफर

        सोमवार की शाम 5:30 बजे मलकानगिरी से बस क्रमांक ओडी 30 ए 9295 लगभग 25-30 यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी। बस में सवार मुसाफिर इस बात को लेकर बेहद खुश थे कि लंबे अरसे के इंतजार के बाद उन्हें हैदराबाद के लिए सीधी बस सेवा की सुविधा मिली है। पर यात्रियों की यह खुशी उस वक्त काफूर हो गई, जब रात 9 बजे के करीब नक्सलियों ने इनके बस को रास्ते में रोककर सवारियों को उतार दिया और फिर बस का डीजल टैंक फोड़कर उसमें आग लगा दी। 

नक्सलियों ने जिस बस को फूंका, वह कल ही शुरू हुई थी... नई बस हुई आगजनी का शिकार, यात्रियों के लिए खौफनाक रहा पहला ही सफर ! 2
        🔼  आगजनी की घटना के बाद बस की हालत. 

Read More :  साप्ताहिक बाजार में ड्यूटी कर रहे जवान पर नक्सलियों ने पहले चलाई गोली... फिर चाकू से किया हमला, जख्मी जवान को हेलीकॉप्टर से किया गया रेफर

       बता दें कि ओड़िशा का मलकानगिरी जिला छत्तीसगढ़ व तेलंगाना की सीमा से लगा है और यहां के लोगों को हैदराबाद आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लोगों को मोटू के रास्ते शबरी नदी पार कर कोंटा होते हुए हैदराबाद जाना पड़ता था। ARMT कंपनी की निजी बस शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन इस नक्सली वारदात के बाद से यात्री दहशतजदा हैं।
 

       आपको बताते चलें की अश्विनी राजकुमार ट्रेवल्स की बसें नक्सलियों के निशाने पर इससे पहले भी आ चुकी हैं। कंपनी के मैनेजर संजीव त्रिपाठी बताते हैं कि साल भर पहले दरभा के पास बस को नक्सलियों ने फूंक डाला था। वहीं 3 साल पहले एर्राबोर के पास हुई नक्सली वारदात में भी उनकी कंपनी की बस हादसे का शिकार हो चुकी है। खास बात यह है कि अब तक कंपनी की जिन 3 बसों को माओवादियों ने जलाया है, सभी बसें हैदराबाद रूट पर चलती थी। 


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: