न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़-ओड़िशा बार्डर पर तुलसी डोंगरी के जंगलों में हुई मुठभेड़ में शनिवार को ओड़िशा पुलिस ने एक हार्डकोर माओवादी को मार गिराया। मारे गए नक्सली का शव भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसके अलावा पुलिस पार्टी ने मौके से एक पिस्टल समेत अन्य नक्सल सामग्री बरामद की है। 

छत्तीसगढ़ बार्डर पर तुलसी डोंगरी में हुई मुठभेड़ में ओड़िशा पुलिस ने एक माओवादी को किया ढेर, नक्सली का शव और पिस्टल बरामद
       जानकारी के मुताबिक मलकानगिरी से DVF और SOG की ज्वाइंट पार्टी शनिवार को छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे क्षेत्र में सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान तुलसी डोंगरी के जंगलों में पुलिस पार्टी की मुठभेड़ नक्सलियों से हो गई। दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक फायरिंग चलती रही। एक्सचेंज आॅफ फायरिंग में एक माओवादी को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया।  

Read More :  केरलापाल के पास IED ब्लास्ट में DRG के 4 जवान घायल, एरिया डोमिनेशन पर निकली थी पुलिस पार्टी, घायलों को रायपुर रेफर किया गया

       मुठभेड़ थमने के बाद सुरक्षा बल के जवानों द्वारा घटना स्थल की सर्चिंग की गई, जिसमें एक माओवादी का शव बरामद हुआ। इसके अलावा मौके से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस, नक्सली वर्दी, बिजली वायर, दवाईयां, रेडियो, तिरपाल, कपड़े समेत अन्य सामग्री मिली है।  बताया जा रहा है कि मलकानगिरी पुलिस को कई दिनों से तुलसी डोंगरी इलाके में नक्सली गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। इसी के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

Read More :  बड़ी खबर : दंतेवाड़ा जिला जेल में फिर 'जेल ब्रेक' की कोशिश... संतरी से मारपीट कर फरार हुए 4 बंदी, CAF के जवानों ने धर दबोचा

loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: