न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। पब्लिक सेक्टर के देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने अपने ग्राहकों को एक मैसेज भेजा है। जिसमें ऐसी 4 चीजों का उल्लेख किया गया है, जिन्हें कभी भी ग्राहक को किसी दूसरे व्यक्ति से शेयर नहीं करना है। दरअसल, ये ऐसी गोपनीय जानकारी है, जो किसी दूसरे आदमी के हाथ लग जाए तो आप ठगी के शिकार हो सकते हैं। इतना ही नहीं कोई जानकार आपके अकाउंट को खाली भी कर सकता है।
भारतीय स्टेट बैंक ने जो मैसेज भेजा है उसमें ग्राहकों से अपना कार्ड नंबर, CVV, पिन और OTP किसी भी व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करने की ताकीद की गई है। साथ ही यह भी बताया है कि बैंक इस तरह की जानकारी किसी भी ग्राहक से नहीं पूछता।
माना जा रहा है कि आए दिन होने वाले आॅनलाइन और ATM फ्राड की घटनाएं सामने आने के बाद बैंक को इस कवायद की जरूरत पड़ी है। दरअसल, कई लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती और वे अपने बैंक संबंधी इंफॉर्मेशन अंजान व्यक्ति के साथ शेयर कर देते हैं। इसका पता उन्हें तब चलता है, जब उनके साथ लूट हो चुकी होती है।
Read More : नीति आयोग के CEO ने नक्सल हिंसा पीड़ित बच्चों से की मुलाकात... बच्चों ने पूछा, आपके जैसा अफसर बनना है क्या करें, बोले- सच्ची लगन व मेहनत से पढ़ाई करें, सफलता जरूर मिलेगी !
Read More : नीति आयोग के CEO ने नक्सल हिंसा पीड़ित बच्चों से की मुलाकात... बच्चों ने पूछा, आपके जैसा अफसर बनना है क्या करें, बोले- सच्ची लगन व मेहनत से पढ़ाई करें, सफलता जरूर मिलेगी !
loading...


Post A Comment: