दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। भाजपा के जन आशीर्वाद यात्रा का कारवां शनिवार को जिले की पर्यटन नगरी बारसूर पहुंचा। यहां नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर दस्तक देकर सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराया और उनकी समस्याओं से भी रूबरू हुए।
जनसंपर्क यात्रा के सातवें दिन यात्रा प्रभारी व जनपद पंचायत दंतेवाड़ा की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भरी दोपहरी बारसूर के मतदाताओं से मिलकर जिले में चल रहे विकास कार्यों मसलन एजुकेशन सिटी जावंगा, लक्ष्य, सक्षम, लाइवलीहुड कालेज, ई- रिक्शा, बीपीओ कॉल सेंटर, कड़कनाथ कुक्कुट पालन को रमन सरकार की देन बताते हुए इसे जिले की तस्वीर बदलने वाली योजनाएं बताया।
Read More : भाजपा की बैठक में तल्ख तेवर में नजर आए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह... कार्यकर्ताओं से बोले- 'कुव्वत है तो यहां की सीट जीतकर दिखाइये'
इस दौरान सरकार की उपलब्धियों का बखान करते क्षेत्र के विकास के लिए आगामी चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की गई। बता दें कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 88 दंतेवाड़ा में 11 मार्च से भाजपा के जनसंपर्क यात्रा का आगाज किया गया है। चितालंका से शुरू हुआ इस यात्रा का पड़ाव अब तक बचेली, कुआकोंडा होते हुए बारसूर तक सफर तय कर चुका है।

जनसम्पर्क यात्रा के दौरान जिला पंचायत सदस्य चैतराम अट्टामी, नंदलाल मुडामी, भाजपा उपाध्यक्ष पुतान सिंह, नारायण शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन प्रभा यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदिरा शर्मा, ममता गुप्ता, कुणाल ठाकुर, राजतिलक यादव, कृष्णा नायक, जगत पुजारी, महेश्वर प्रधान, भुवनेश्वर भारद्वाज, शिवकुमार, झाडुराम, सुखराम कश्यप, बैसुराम, मालती हिडको, सुभद्रा नेगी, हाडीराम, माडीयाराम, मनोज प्रधान समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह भी पढ़िए : बस्तर को साधने की तैयारी में जुटे सीएम डॉ. रमन सिंह... नक्सलगढ़ से किया लोक सुराज का आगाज, दंतेवाड़ा में गुजारी रात, बैठक लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश !
यह भी पढ़िए : बस्तर को साधने की तैयारी में जुटे सीएम डॉ. रमन सिंह... नक्सलगढ़ से किया लोक सुराज का आगाज, दंतेवाड़ा में गुजारी रात, बैठक लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश !
loading...

Post A Comment: