जगदलपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ का वन महकमा इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार चर्चा प्रदेश के एक आईएफएस अफसर की कारगुजारी को लेकर हो रही है। दरअसल, वन विभाग के एक आला अधिकारी ने महिला कर्मचारी को कथित रूप से देर रात WhatsApp मैसेज भेजा है, जिसमें चैटिंग के दौरान मिलने की गुजारिश की गई है। 

 IFS अफसर ने महिला कर्मचारी को देर रात WhatsApp पर भेजा कुछ ऐसा संदेश कि हो गया वायरल... वन महकमे में मचा हड़कंप !
🔼  सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज... (Note- खबर बस्तर इस मैसेज की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता)

       सोशल मीडिया में अफसर के इस मैसेज का स्क्रीन शॉट वायरल हो चुका है। लोग चटखारे लेकर इस मैसेज को वायरल कर रहे हैं। इधर, अफसर के वायरल मैसेज को लेकर जंगल महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। संबंधित अधिकारी के कारनामों पर विभागीय लोग भी अब दबी जुबां टिप्पणी करने से नहीं चूक रहे हैं।  

     खबर है कि महिला कर्मचारी ने आईएफएस अफसर की शिकायत रायपुर स्थित वन मुख्यालय में भी की है। वहीं वन मंत्री महेश गागड़ा के संज्ञान में भी इस मामले को लाया गया है। कहा तो यह भी जा रहा है कि मामले की गंभीरता के मद्देनजर विभागीय मंत्री महेश गागड़ा ने जांच के आदेश भी दे दिए हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। 

Read More :  चुनावी साल में वनमंत्री महेश गागड़ा पर कांग्रेस के जुबानी हमले तेज, कहा- विधायक की निष्क्रियता पर पर्दा डालने बीजापुर आ रहे सीएम !


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: