न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बस्तर में रोज हो रहे धमाकों और नक्सली वारदातों के बीच चुनावी साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास का कार्यक्रम लगभग तय हो गया है। आगामी 14 अप्रैल को वे बस्तर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में जवानों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई करेंगे। इसके अलावा आम लोगों को कई सौगातें भी प्रधानमंत्री देंगे।
पीएम के इस दौरे को इस साल के आखिर में छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। बता दें कि पिछले बार के चुनाव में बस्तर संभाग में भाजपा को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद यहां की 12 में से 8 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा था।
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी 14 अप्रैल को बीजापुर जिले के जांगला के स्वास्थ्य केंद्र से 'आयुष्मान भारत योजना' की शुरूआत करेंगे। वहीें पीएम के हाथों IAP योजना के बदले हुए नए रूप सेन्ट्रल असिस्टेंस योजना के शुभारंभ की भी संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस योजना के तहत चयनित जिलों के विकास के लिए 28.75 करोड़ रुपए आबंटित किए जाएंगे।
Read More : आयकर विभाग की सख्ती : नवजोत सिंह सिद्धू के दो बैंक खातों को किया सीज, जानिए क्या है वजह
बीजापुर प्रवास के दौरान पीएम मोदी शहीदों की याद में बनाए जा रहे संकल्प स्थल का भी लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वे बीजापुर में 100 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए घरों की चाबी भी सौंपेंगे। इस मौके पर 100 हितग्राहियों को आबादी पट्टा भी वितरित किया जाएगा। पीएम मोदी के बीजापुर प्रवास के दौरान जिले के विकास के लिए लगभग 150 करोड़ से ज्यादा के निर्माण कार्यों का लोकार्पण करने की भी संभावना है।
Read More : ...जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की उड़ी अफवाह, सोशल मीडिया पर लोग देने लगे श्रद्धांजलि, पढ़िए ये खबर...

loading...

Post A Comment: