नारायणपुर @ खबर बस्तर। बस्तर के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों ने सर्चिंग के दौरान नक्सली कैम्प को ध्वस्त करने में सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस व नक्सलियों के बीच करीब आधे घंटे तक मुठभेड़ हुई, जिसमें जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी जंगलों की आड़ लेकर भाग निकले। पुलिस पार्टी ने मौके से नक्सल सामग्री बरामद की है।
घटनास्थल की सर्चिग के दौरान कई जगहों पर खून के धब्बे और घसीटने के निशान पाए गए हैं, जिसके आधार पर इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने का दावा पुलिस कर रही है। मौके से सुरक्षा बल के जवानों ने कारतूस के खाली खोखे, पिट्ठू बैग, बर्तन, कपड़े व अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है।
Read More : होली पर महाराष्ट्र पुलिस की दबंगई : छत्तीसगढ़ की सीमा में घुसकर युवकों की बेरहमी से की पिटाई, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एसपी से की शिकायत
जानकारी के मुताबिक उत्तर बस्तर डिवीजन के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी एवं एसटीएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी को ग्राम मातला, कोटकोड़ो, गरदा, गवाड़ी की ओर रवाना किया गया था। दिनभर सर्चिंग आॅपरेशन चलाए जाने के बावजूद फोर्स को नक्सलियों का कोई सुराग नहीं मिल सका।

इसके दूसरे दिन सुरक्षा बल के जवान घेराबंदी करते हुए गरदा-गवाड़ी की पहाड़ियों में आगे बढ़ रहे थे, तभी नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में जवानों ने भी माओवादियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक रूक-रूक कर फायरिंग होती रही। फिर पुलिस पार्टी से खुद को घिरता देख नक्सली घने जंगलों की ओर भाग खड़े हुए।
Read More : नक्सलियों ने जिस बस को फूंका, उसका कल ही हुआ था शुभारंभ... नई बस हुई आगजनी का शिकार, यात्रियों के लिए खौफनाक रहा पहला ही सफर !
Read More : नक्सलियों ने जिस बस को फूंका, उसका कल ही हुआ था शुभारंभ... नई बस हुई आगजनी का शिकार, यात्रियों के लिए खौफनाक रहा पहला ही सफर !
loading...

Post A Comment: