दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। शनिवार को दंतेवाड़ा के जिला जेल में माओवादी बंदियों द्वारा जेल ब्रेक की नाकाम कोशिश के बाद देर शाम DG जेल गिरधारी नायक ने दंतेवाड़ा पहुंच जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने करीब 3 घंटे जेल में बंदियों के बीच ही गुजारे और सुरक्षा को लेकर कड़े दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।
डीजी जेल गिरधारी नायक ने प्रेस कांफ्रेंस में स्वीकार किया कि जेल के स्कूल में ही बंदियों ने जेल ब्रेक की साजिश रची थी। बता दें कि 'खबर बस्तर' ने घटना के बाद इस बात का खुलासा किया था कि जेल स्कूल में वारदात के एक दिन पहले 6 बंदियों ने मिलकर भागने का षडयंत्र रचा था। जेल के निरीक्षण के बाद डीजी गिरधारी नायक ने भी 'खबर बस्तर' के इस खुलासे पर मुहर लगा दी।
इधर पुलिस ने भी छह बंदी माओवादियों को इस मामले में संलिप्त पाया और इनके खिलाफ डकैती का अपराध दर्ज किया है। इस नाकाम जेल ब्रेक की गहराई से पडताल की जा रही है। पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 395, 397, 186, 353, 332, 225 के तहत भीमा माड़वी, बामन मरकाम, पदम भीमा, मड़कामी हिड़मा, बन्ना बारसा और कुर्राम गुड्डी पर कार्रवाई की गई है।
🔼 इसी खबर में 'खबर बस्तर' ने किया था खुलासा
यह भी पढ़िए : सुकमा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : किस्टारम हमले में शामिल 7 माओवादी गिरफ्तार, IED ब्लास्ट में 9 जवानों की हुई थी शहादत
पुलिस लाइन कारली में डीजी जेल गिरधारी नायक ने प्रेस कांफ्रेंस में जेल ब्रेक की कोशिश को बेहद गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि जेल का ताला कानून का ताला है। इस पर बुरी नजर रखने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरे मामले की गहराई से जांच करवाई जा रही है। स्कूल में जेल से फरार होने की कोशिश करने वाले बंदियों पर तो कार्रवाई हो ही गई। अब इस साजिश के पीछे कौन कौन से चेहरे हैं, उनकों भी जांच के बाद बेनकाब कर दिया जाएगा।

जेल में क्षमता से ज्यादा बंदियों की समस्या पर डीजी ने कहा कि 100 बंदियों के लिए नई बैरक बनवाई जा रही है। उन्होंनेे कहा कि दंतेवाड़ा की जेल बंहद संवेदनशील जेल है। इस लिहाज से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के दिशा निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि निरीक्षण के दौरान देर रात तक डीजी जिला जेल में मौजूद रहे। यहां उन्होंने अधिकारियों और प्रधान प्रहरियों की बैठक ली। प्रेसवार्ता के दौरान एसपी कमलोचन कश्यप भी मौजूद थे।
Read More : दंतेवाड़ा 'जेल ब्रेक' मामले में खुलासा : जेल के स्कूल में 6 माओवादियों ने बनाई थी फरार होने की रणनीति... वारदात में शामिल थे बीजापुर, सुकमा व दंतेवाड़ा के बंदी !
Read More : दंतेवाड़ा 'जेल ब्रेक' मामले में खुलासा : जेल के स्कूल में 6 माओवादियों ने बनाई थी फरार होने की रणनीति... वारदात में शामिल थे बीजापुर, सुकमा व दंतेवाड़ा के बंदी !
loading...

Post A Comment: