न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। अपने लज़ीज़ स्वाद और खास गुणों के लिए मशहूर कड़कनाथ मुर्गे पर दो पड़ोसी राज्यों के बीच छिड़ी जंग में मध्यप्रदेश ने बाजी मार ली है। दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा में पाए जाने वाले कड़कनाथ मुर्गे की खास प्रजाति पर अब छत्तीसगढ़ के लोग इतरा नहीं सकेंगे। चेन्नई के भौगोलिक संकेतक पंजीयन कार्यालय ने कड़कनाथ मुर्गे पर MP का दावा मजबूत मानते हुए झाबुआ को GI टैग दे दिया है।
दोनों प्रदेशों के बीच इस बात को लेकर रार था कि आखिर कड़कनाथ मुर्गा मूल रुप से किसका यानि कहां का है। इस प्रजाति के मुर्गे की दावेदारी को लेकर मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ ने GI (जियोग्राफिकल इंडिकेशन) टैग के लिए दावा ठोका था।
मध्यप्रदेश का दावा था कि GI टैग पर उसका अधिकार है, क्योंकि कड़कनाथ की यह खास प्रजाति का मुख्य स्रोत उनके राज्य का झाबुआ जिला है। जबकि छत्तीसगढ़ ने इस बात को लेकर दावा किया था कि यह ब्रीड झाबुआ से ज्यादा दंतेवाड़ा में पाई जाती है। इतना ही नहीं, इसका सरंक्षण और प्राकृतिक प्रजनन भी सदियों से यहां होता आया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के इस दावे पर फिक्की ने भी मुहर लगाई थी।
यह भी पढ़िए : facebook पर वायरल हो रहा 'बस्तर के जंगल में Tiger Zinda Hai', पोस्ट में दावा किया जा रहा, गीदम-बीजापुर NH पर दिखा Tiger !
दंतेवाड़ा जिला प्रशासन ने कड़कनाथ के जीआई टैग के लिए आवेदन करते हुए दावा किया था कि इस मुर्गे के पालन को बढ़ावा देने और इसके संरक्षण के लिए जिले में किए जा रहे कार्यों की वजह से दंतेवाड़ा को जीआई टैग मिलना चाहिए। बता दें कि मौजूदा समय में दंतेवाड़ा जिले में सालाना डेढ़ लाख के करीब कड़कनाथ प्रजाति के मुर्गे का उत्पादन हो रहा है।
दंतेवाड़ा जिला प्रशासन ने कड़कनाथ के जीआई टैग के लिए आवेदन करते हुए दावा किया था कि इस मुर्गे के पालन को बढ़ावा देने और इसके संरक्षण के लिए जिले में किए जा रहे कार्यों की वजह से दंतेवाड़ा को जीआई टैग मिलना चाहिए। बता दें कि मौजूदा समय में दंतेवाड़ा जिले में सालाना डेढ़ लाख के करीब कड़कनाथ प्रजाति के मुर्गे का उत्पादन हो रहा है।
जानिए क्यों खास है कड़कनाथ : कड़कनाथ प्रजाति का मुर्गा सदियों से आदिवासी इलाकों में ही उपलब्ध और संरक्षित रहा है। यह एक जंगली मुर्गा है, जो पूरी तरह से प्राकृतिक वातावरण में रहने से सामान्य मुर्गो की तुलना में भारी भरकम और आक्रामक होता है। इसके मीट में आयरन व प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है, जबकि कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अन्य प्रजाति से बेहद कम होती है। इस मुर्गे का खून, मांस और अंडे का रंग भी काला होता है।
बता दें कि साल 2012 में मप्र के झाबुआ के ग्रामीण विकास ट्रस्ट ने कड़कनाथ के जीआई टैग के लिए आवेदन किया था, जबकि छत्तीसगढ़ ने भी हाल ही में जीआई टैग के लिए अपना दावा ठोक दिया। मुर्गे पर दो राज्यों की दावेदारी के बीच पंजीयन कार्यालय ने अपनी जांच में पाया गया कि इस प्रजाति का मुख्य स्रोत मध्यप्रदेश का झाबुआ जिला है। बताया जा रहा है कि इसी आधार पर एमपी को जीआई टैग प्रदान किया गया है।
यह भी पढ़िए : Video : जगदलपुर के सनसिटी में देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगी आई 20 कार... देखिए Exclusive वीडियो...
loading...


Post A Comment: