बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बीजापुर जिले के भोपालपटनम क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह हुए IED ब्लास्ट में जख्मी जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर भिजवाया गया है। विस्फोट में सब इंस्पेक्टर समेत पुलिस के 2 जवान घायल हो गए थे। घायलों को रायपुर के रामकृष्ण केयर हास्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां इनका इलाज शुरू कर दिया गया है। 

IED ब्लास्ट Update : जख्मी जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर किेया गया रेफर, शुरू हुआ इलाज, दोनों की स्थिति खतरे के बाहर
         बता दें कि भोपालपटनम पुलिस थाने से शुक्रवार की सुबह डीएफ की सर्चिंग पार्टी एरिया डोमिनेशन पर निकली थी। इसी दौरान बारेगुड़ा मार्ग पर उल्लूर के पास करीब 8:50 बजे IED ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में डीएफ के 2 जवान आ गए। घटना के बाद घायल सब इंस्पेक्टर योगेश पटेल और आरक्षक इंद्रजीत सिंह को भोपालपटनम के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें चौपर से रायपुर रेफर किया गया है।  

Read More :   CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट पर हमला कर पिस्टल लूटने व हत्या जैसे संगीन वारदातों में शामिल CNM अध्यक्ष समेत 2 माओवादी गिरफ्तार

        जानकारी के मुताबिक घायल जवानों को लाने के लिए जगदलपुर से सुबह 10:40 बजे हेलीकॉप्टर ने भोपालपटनम के लिए उड़ान भरी। करीब 35 मिनट बाद 11:15 बजे चौपर पटनम में लैंड हुआ और जख्मी जवानों को लेकर 11:19 बजे रवाना हो गया।  दोपहर 12:45 बजे हेलाकॉप्टर के रायपुर पहुंचते ही घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   

      ताजा जानकारी के मुताबिक दोनों घायल जवानों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। ब्लास्ट के चलते जवानों के पैर, हाथ, सर व सीने में चोटें आईं है। हालांकि दोनों ही जवानों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर, वारदात के बाद भोपालपटनम क्षेत्र में पुलिस द्वारा सर्च अभियान तेज कर दिया गया है। 

Read More :  IED ब्लास्ट में सब इंस्पेक्टर समेत 2 जवान घायल, एरिया डोमिनेशन पर निकली थी पुलिस पार्टी, उल्लूर के पास हुआ हादसा


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: