न्यूज़ डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले से बड़ी खबर है। यहाँ सीआरपीएफ के एक जवान ने अपने ही दो साथियों पर सर्विस राइफल से गोलियां दागी हैं। इस घटना में CRPF के दो जवान घायल हुए हैं, जिन्हें रेफर किया गया है।
घटना एटापल्ली कैम्प की बताई जा रही है। जहां बीती रात करीब 1 बजे यह घटना घटित हुई। देर रात कैम्प में गोलियों की आवाज से अफरा तफरी मच गई। दोनों घायल जवानों को गम्भीर हालत में पहले अहैरी के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद चंद्रपुर रेफर किया गया, जहां से नागपुर भिजवाया गया है।
Read More : नक्सलियों ने जिस बस को फूंका, उसका कल ही हुआ था शुभारंभ... नई बस हुई आगजनी का शिकार, यात्रियों के लिए खौफनाक रहा पहला ही सफर !
गढ़चिरोली ASP महेश्वर रेड्डी ने घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होंने खबर बस्तर को बताया कि एटापल्ली स्थित CRPF 191 बटालियन में यह वारदात हुई है। घायल जवानों के नाम संघपाल विलास मारोती व एन. इंगले बताया जा रहा है। जबकि आरोपी जवान का नाम संजय शेंन्द्रे है।

घटना मंगलवार देर रात 1 बजे की बताई जा रही है। हालांकि, अभी जवान द्वारा किस वजह से फायरिंग की गई, इसका पता नहीं लग सका है। प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश से जोड़कर इसे देखा जा रहा है।
Read More : मुठभेड़ में भारी पड़ने लगे जवान तो भाग निकले माओवादी... पुलिस ने किया नक्सली कैम्प ध्वस्त, कई नक्सलियों के घायल होने की आशंका !
Read More : मुठभेड़ में भारी पड़ने लगे जवान तो भाग निकले माओवादी... पुलिस ने किया नक्सली कैम्प ध्वस्त, कई नक्सलियों के घायल होने की आशंका !
loading...

Post A Comment: