दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दरभा डिवीजन एरिया में सक्रिय नक्सलियों के IED एक्सपर्ट लिंगा पिता हड़मा की विस्फोट में मौत हो गई। जवानों को नुकसान पहुंचाने चिकपाल के पदामीपारा और मुनगा के बीच सड़क पर वह आईईडी लगा रहा था। इसी दौरान ब्लास्ट होने से उसकी मौत हो गई। वह दरभा डिवीजन एरिया में लंबे अरसे से सक्रिय बताया जा रहा है। 

दरभा डिवीजन का IED एक्सपर्ट विस्फोट में मारा गया, फोर्स को नुकसान पहुंचाने लगा रहा था मौत का सामान, खुद ब्लास्ट की चपेट में आया
         खबर है कि लिंगा की मौत के बाद गांव वालों ने उसकी लाश को जला दिया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस कई मामलों में उसकी तलाश कर रही थी। नवंबर 2017 में लिंगा द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से 195 बटालियन की डी कंपनी का जवान बुरी तरह से घायल हुआ था। 

   पुलिस के मुताबिक चिकपाल के पादामीपारा निवासी लिंगा, कटेकल्याण एरिया कमेटी का सदस्य था। वह माओवादियों के बताए ठिकानों पर आईईडी प्लांट करने का काम करता था। सूत्रों की मानें तो बीते सालों में इस क्षेत्र में जितनी भी आईईडी बरामद की गई और विस्फोट की घटनाएं हुई हैं, उसमें लिंगा का हाथ रहा है।   

Read More :   CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट पर हमला कर पिस्टल लूटने व हत्या जैसे संगीन वारदातों में शामिल CNM अध्यक्ष समेत 2 माओवादी गिरफ्तार

    पुलिस का दावा है कि बीते रविवार को कटेकल्याण ब्लाक के पदामीपारा और मुनगा के बीच सड़क पर आईईडी प्लांट करने लिंगा गया था। बम लगाने के बाद वह वापस भी कुछ दूर चला गया। फिर कुछ देर बाद वह दोबारा मौके पर पहुंचा और आईईडी को चेक करने लगा। इसी दौरान विस्फोट की जद में आने से उसकी मौत हो गई।  

      कटेकल्याण थाना प्रभारी विजय पटेल ने बताया कि नक्सलियों के लिए आईईडी लगाने में एक्सपर्ट लिंगा की मौत की खबर पुलिस के पास आ रही है। बम लगाने के दौरान ही उसकी मौत हुई। गांव वालों द्वारा उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।  मामले की पड़ताल में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: