सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। सुकमा जिले के किष्टारम क्षेत्र में मंगलवार को हुआ नक्सली हमला माओवादियों की सोची समझी रणनीति का हिस्सा था। दरअसल, नक्सलियों ने पूरी प्लानिंग के साथ पहले सुरक्षा बल के साथ मुठभेड़ किया, फिर बैकअप पार्टी में शामिल MPV (माइंस प्रोटेक्टिंग व्हीकल) को IED ब्लास्ट कर उड़ा दिया। इस हमले में 9 जवानों की शहादत हो गई।

नक्सलियों ने जवानों को दोनो ओर से एंबुश लगाकर फंसाया, 100 से अधिक माओवादियों ने दिया वारदात को अंजाम, 3 किमी दूर तक सुनाई दी धमाके की गूंज!
       हमले के बाद जिस तरह की जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक नक्सलियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर हमला करने के लिए किस्टाराम व पालोड़ी के बीच मार्ग के दोनों ओर एम्बुश लगा रखा था। मौके पर पहुंचे माओवादियों की तादाद 100 से अधिक रही। खबर है कि नक्सलियों ने सीआरपीएफ जवानों जैसी ही वर्दी भी पहन रखी थी। इस वजह से जवान उन्हें पहचान नहीं पाए और नक्सलियों के ट्रेप में फंस गए।  

Read More :  किष्टारम में हुए IED ब्लास्ट में घायल CRPF के दो जवानों को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, ICU में चल रहा इलाज

       डीआईजी पी सुंदरराज के मुताबिक मंगलवार की सुबह किष्टारम क्षेत्र में सुरक्षा बल के जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। आधे घंटे तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही। इसे बाद दोपहर करीब 12 बजे नक्सलियों ने किस्टाराम व पालोड़ी के बीच MPV (माइंस प्रोटेक्टिंग व्हीकल) को ब्लास्ट कर उड़ा दिया। इसी में जवान सवार थे, जिससे फोर्स को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। विस्फोट से वाहन 40-50 फीट ऊंचाई तक उछल कर दूर जा गिरी।

      नक्सलियों द्वारा किया गया IED ब्लास्ट कितना शक्तिशाली था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि धमाके की गूंज घटनास्थल से 3 किमी दूर किस्टाराम सीआरपीएफ कैम्प व थाने तक सुनाई दी। घटना में घायल जवानों ने नक्सलियों पर यूबीजीएल भी दागे पर इनमें से तीन यूबीजीएल नहीं फटे। बताया गया कि इसके बाद किस्टाराम से निकली सपोर्टिंग पार्टी ने कुछ दूर तक नक्सलियों का पीछा भी किया, लेकिन वे भाग खड़े हुए।

      जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ 212 बटालियन के कुल 11 जवान माइंस प्रोटेक्टिंग व्हीकल पर सवार होकर किस्टाराम से पालोड़ी जा रहे थे। इसी बीच मंगलवार दोपहर करीब 12.15 बजे पालोड़ी के पास जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर वाहन को उड़ा दिया। घटना में जख्मी दो जवानों को रायपुर रेफर किया गया है, जिनका इलाज चल रहा है। 

यह भी पढ़िए :  नक्सली हमले पर बोले सीएम- सुकमा में हुए विकास से बौखलाए नक्सलियों ने की कायराना करतूत... ली आपात बैठक, सर्च ऑपरेशन तेज करने के दिए निर्देश

loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: