बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। लगातार हो रहे माओवादी वारदातों के बीच वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भोपालपटनम क्षेत्र से 40 लाख रुपए की अवैध सागौन लकड़ी जब्त करने में कामयाबी हासिल की है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔼 सांकेतिक तस्वीर
जानकारी के मुताबिक भोपालपट्टनम ब्लाक के मट्टीमारका इलाके के जंगलों में दबिश देकर वन महकमे ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यहां से वनकर्मियों ने बड़ी तादाद में सागौन के कटे हुए लट्ठे बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि जंगल में ही अवैध तरीके में लकड़ी का कारखाना चलाया जा रहा था। वन अमले ने मौके से आरा मशीन को भी जब्त कर लिया है।
आपको बता दें कि बीजापुर जिले के बफर जोन में लंबे अरसे से सागौन की अवैध कटाई और इसकी तस्करी की जा रही है। हालांकि, वन विभाग द्वारा गाहे बगाहे कार्रवाई भी की जाती रही। इसके बावजूद बीजापुर वनमंडल के भोपालपटनम क्षेत्र में सागौन की तस्करी को अंतरराज्यीय वन माफिया बेखौफ अंजाम देते रहे हैं। इस गोरखधंधे में कुछ स्थानीय लोगों के भी शामिल होने की बात सूत्र बताते हैं।
Read More : ...जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की उड़ी अफवाह, सोशल मीडिया पर लोग देने लगे श्रद्धांजलि, पढ़िए ये खबर...
गौरतलब है कि भोपालपटनम क्षेत्र के जंगलों से स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सागौन के बेशकीमती लट्ठों को कटवाकर इंद्रावती नदी के रास्ते तेलंगाना व महाराष्ट्र पहुंचाया जाता रहा है। कुछ महीने पहले भी भोपालपटनम क्षेत्र में ही वन विभाग द्वारा आधा दर्जन बैलगाड़ियों में लादकर सागौन लट्ठों को ले जाते आरोपियों को पकड़ा था।

ताजा कार्रवाई के बाद लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। जब्त की गई लकड़ी को वन अमले ने अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर, इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी के लिए अधिकारियों से मोबाइल पर संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन नेटवर्क समस्या के चलते बात नहीं हो सकी।
Read More : विस्फोट से दहला बीजापुर का महादेव घाट, IED ब्लास्ट में CRPF का कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल, रायपुर रेफर करने की चल रही तैयारी
Read More : विस्फोट से दहला बीजापुर का महादेव घाट, IED ब्लास्ट में CRPF का कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल, रायपुर रेफर करने की चल रही तैयारी
loading...

Post A Comment: