दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। एक दिवसीय प्रवास पर दंतेवाड़ा पहुंचे नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने शनिवार को जावंगा एजुकेशन सिटी में स्थित सक्षम आवासीय विद्यालय का अवलोकन किया। यहां उन्होंने फिजियोथैरेपी कक्ष एवं बच्चों का शयन कक्ष देखा। इस दौरान सीईओ ने दिव्यांग बच्चों से बातचीत कर उनके विभिन्न सवालों का जवाब भी दिया। 

नीति आयोग के CEO ने दिव्यांग व नक्सल हिंसा पीड़ि़त बच्चों से की मुलाकात... बच्चों ने पूछा, आपके जैसा अफसर बनना है क्या करें, बोले- सच्ची लगन व मेहनत से पढ़ाई करें, सफलता जरूर मिलेगी !
        अस्थि बाधित छात्र किशन मंडावी ने पूछा कि सर, मुझे आपकी तरह अधिकारी बनना है, क्या करना पड़ेगा। इस पर नीति आयोग के सीईओ ने कहा कि आप सभी को इस संस्था में पढ़ाई का बेहतर माहौल मिला है। आपको पूरी इच्छाशक्ति के साथ सच्ची लगन व मेहनत से पढ़ाई करनी है। जरूर सफल बनोगे।  

       एक अन्य दिव्यांग बच्चे ने पूछा सर, स्कूल लाइफ में आपने सबसे ज्यादा कौन से खेल खेले हैं। इस पर सीईओ ने कहा कि बचपन में हमने कंचे बहुत खेले हैं। इसके बाद आगे की कक्षाओं में क्रिकेट खेलने में रूचि बढ़ने लगी। उन्होंने बच्चों से यह भी कहा कि आप सब भी पढ़ाई के साथ खेल को भी अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाएं।  
स्मार्ट क्लास का किया अवलोकन :   नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत एजुकेशन सिटी के आस्था विद्या मंदिर भी पहुंचे। यहां उन्होंने नक्सल हिंसा पीड़ि़त बच्चों से मुलाकत की। इस दौरान सुपर स्मार्ट क्लास में एक छात्रा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई करके उन्हें दिखाया। उन्होंने दंतेवाड़ा जैसे स्थान में हाइटेक पढ़ाई को देख खुशी जाहिर की। बच्चों की फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर भी वे बेहद खुश हुए।  
नीति आयोग के CEO ने दिव्यांग व नक्सल हिंसा पीड़ि़त बच्चों से की मुलाकात... बच्चों ने पूछा, आपके जैसा अफसर बनना है क्या करें, बोले- सच्ची लगन व मेहनत से पढ़ाई करें, सफलता जरूर मिलेगी ! 2
       अपने प्रवास के दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज में खुले बीपीओ कॉल सेंटर का नीति आयोग के सीईओ ने अवलोकन किया। यहां उन्होंने युवाओं से भी मुलाकात की। कलेक्टर सौरभ कुमार ने बताया कि वर्तमान में करीब 700 युवा यहां ट्रेनिंग ले रहे हैं। जून महीने तक 1000 युवाओं को यहां रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने युवाओं से कहा कि दंतेवाड़ा जैसी जगह में बीपीओ कॉल सेंटर खुलना अपने-आप में बड़ी बात है। 


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: