न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ की सरहद से लगे तेलंगाना के भद्रादी कोत्तागुड़ेम जिले में शनिवार को हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने सफलता हासिल की है। सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर के बाद घटना स्थल से अत्याधुनिक हथियार समेत एक  CPIML के समर्थक नक्सली सदस्य को गिरफ्तार किया है।

 छत्तीसगढ़ के बार्डर से लगे तेलंगाना में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 3 रायफल समेत एक CPIML का नक्सली समर्थक गिरफ्तार
       कोत्तागुड़ेम के SP अंबर किशोर झा ने घटना की पुष्टि करते खबर बस्तर को बताया कि जिले के पालवंचा रूरल एरिया में SHO के नेतृत्व में जवान सर्च आॅपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान उलवानुरू के पास पुलिस व नक्सलियों के बीच हुए एक्सचेंज आॅफ फायर के बाद माओवादी भाग खड़े हुए।  

       पुलिस अफसर ने बताया कि जवानों ने मौके से 3 नग 8 MM रायफल और किट बैग बरामद किया है। इसके अलावे एक संदिग्ध व्यक्ति को भी पकड़ा गया है, जो माओवादियों की CPIML न्यू डेमोक्रेसी (ND) विचारधारा से ताल्लुक रखता है। एसपी के मुताबिक अभी पार्टी मौके से नहीं लौटी है। रविवार को इस मामले में और भी खुलासा हो सकता है।  

यह भी पढ़िए :  तेलंगाना की भद्राचलम पुलिस ने छत्तीसगढ़ के 8 संदिग्धों से भारी मात्रा में विस्फोटक किया बरामद... KB से बोले कोत्तागुड़म SP, नक्सलियों को लगेगा झटका

loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: