दंतेवाड़ा/सुकमा @ खबर बस्तर। सुकमा जिले में मंगलवार को किस्टारम के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर MPV वाहन को उड़ा दिया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 9 जवानों की शहादत हो गई थी। जबकि दो जवान घायल हो गए थे। वारदात के दूसरे दिन बुधवार को भी इस क्षेत्र में नक्सली उत्पात जारी रहा।
बुधवार को भी किस्टारम इलाके में बड़ी तादात में नक्सलियों की मौजूदगी रही। आईईडी ब्लास्ट में 9 जवानों की शहादत के बाद भी माओवादियों की बौखलाहट कम नहीं हुई। उन्होंने विस्फोट में क्षतिग्रस्त हो चुके एंटी लैडमाइन व्हीकल को भी आग के हवाले कर दिया। बता दें कि घटना के बाद बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा और सुकमा एसपी अभिषेक मीणा घटना स्थल का जायजा लेने पहुंचे थे।
यह भी पढ़िए : सुकमा के बाद अब बीजापुर में नक्सली वारदात... सड़क निर्माण में लगे 7 वाहनों को किया आग के हवाले, 'खबर बस्तर' से बोले SP, बिना सुरक्षा चल रहा था काम
पुलिस अफसर जब मौके का मुआयना कर किस्टारम पहुंचे तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि, इस वारदात में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सुरक्षा बल के जवानों ने सर्चिंग के दौरान हादसे में शहीद जवानों के 4 इंसास राइफल घटना स्थल के आसपास से बरामद किए हैं। इसके अलावा 4 अन्य हथियार अभी तक नहीं मिल सके हैं।

इधर, बस्तर आईजी सिन्हा ने मंगलवार को ब्लास्ट के बाद जवानों द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक नक्सली के मारे जाने का दावा किया है। उन्होंने पत्रकारों से बताया कि इस हमले में 2-3 नक्सली घायल भी हुए हैं। बता दें कि किस्टारम क्षेत्र के पालोड़ी में जनवरी महीने में कैम्प की स्थापाना की गई थी। अपने सेफ जोन में कैम्प खुल जाने से नक्सली बैकफुट पर थे। इसी बौखलाहट में उन्होंने MPV वाहन को निशाना बनाया, जिसमें सुरक्षा बलों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा।
Read More : नक्सली वारदातों के बीच कोंडागांव पुलिस को मिली कामयाबी... 5 लाख के इनामी नक्सली को किया गिरफ्तार, टिफिन बम भी बरामद
Read More : नक्सली वारदातों के बीच कोंडागांव पुलिस को मिली कामयाबी... 5 लाख के इनामी नक्सली को किया गिरफ्तार, टिफिन बम भी बरामद
loading...

Post A Comment: