न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। सुकमा जिले के किस्टाराम क्षेत्र में हुए आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों के 4 हथियार बरामद कर लिए गए हैं। जबकि 4 हथियार गायब हैं। इन हथियारों को माओवादियों द्वारा लूट कर ले जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी भी फोर्स द्वारा घटनास्थल की सर्चिंग की जा रही है। 

किष्टारम IED ब्लास्ट में शहीद जवानों के 4 इंसास राइफल गायब, नक्सलियों द्वारा लूट लिए जाने की आशंका !
       डीआईजी दक्षिण बस्तर पी. सुंदरराज ने खबर बस्तर के साथ जिस तरह की जानकारी साझा की है, उसके मुताबिक बुधवार को मौके की सर्चिंग के दौरान नक्सल अटैक में शहीद जवानों के 4 हथियार बरामद किए जा चुके हैं। इसके अलावा 4 अन्य हथियारों की तलाश में फोर्स लगी है। दरअसल, IED ब्लास्ट के बाद वाहन व जवानों के शव समेत हथियार भी काफी दूर जा गिरे थे।  

यह भी पढ़िए :  सुकमा हमले में शहीद जवानों को मुख्यमंत्री व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि... अंतिम विदाई में नम हुईं आंखें, जानिए जवानों की शहादत पर सीएम ने क्या कहा 

      बुधवार को घटनास्थल के आसपास सुरक्षा बल के जवानों द्वारा सर्चिंग की गई, जिसमें 4 इंसास राइफल फोर्स के हाथ लगे हैं। मौके से आज जिंदा आईईडी भी बरामद ​की गई, जिसे सुरक्षित तरीके से डीफ्यूज कर दिया गया। किस्टारम और पलोड़ी के बीच बुधवार की सुबह भी पुलिस-नक्सलियों के बीच फायरिंग हुई। डीआईजी ने बताया कि सर्च अभियान जारी है शाम तक बाकी हथियारों के भी मिलने की उम्मीद है।  

        जवानों द्वारा की जा रही सर्चिंग के दौरान काफी देर तक रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। इसके अलावा आईईडी ब्लास्ट भी हुआ। हालांकि, इस वारदात में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूत्रों की मानें तो अभी भी किष्टारम इलाके में बड़ी संख्या में माओवादियों के छिपे होने की खबर है। इसी आशंका के मद्देनजर मुस्तैदी के साथ सुरक्षा बल के जवान सर्च अभियान में लगे हैं।  

      सुकमा एसपी अभिषेक मीणा ने बुधवार को खुद मौके पर पहुंचकर जवानों का हौसला बढ़ाया। खबर है कि उनकी मौजूदगी के दौरान ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। इसके जवाब में जवानों ने भी गोलीबारी की है। बता दें कि मंगलवार को नक्सलियों ने किस्टारम और पलोड़ी के बीच आईईडी ब्लास्ट कर MPV वाहन को उड़ा दिया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 9 जवान श​हीद हो गए थे। शहीद जवानों के 4 हथियार अभी भी गायब हैं। 

Read more :  नक्सलियों ने दोनो ओर से एंबुश लगाकर जवानों को फंसाया, 100 से अधिक माओवादियों ने दिया वारदात को अंजाम, 3 किमी दूर तक सुनाई दी धमाके की गूंज !

loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: