न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ की सरहद से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले से खबर है। यहां नक्सल आॅपरेशन पर निकले सुरक्षा बल के जवानों पर माओवादियों ने IED ब्लास्ट कर हमला कर दिया। विस्फोट की जद में आने से दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। गंभीर रूप से जख्मी जवानों को हेलीकॉप्टर से नागपुर रेफर किया गया है। 

पुलिस के जवानों पर घात लगाकर माओवादियों ने किया हमला, IED ब्लास्ट में दो पुलिसकर्मी घायल
        गढ़चिरोली के एडीशनल एसपी महेश्वर रेड्डी ने घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होंने खबर बस्तर को बताया कि कोरची तहसील के पनकाभट्टी के जगंल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने बारूदी विस्फोट कर जवानों को निशना बनाया। इस घटना में पुलिस का एक जवान व एक अफसर घायल हुआ है। नक्सलियों ने हमला उस वक्त किया जब जवान सर्चिंग पर निकले थे।

        बारूदी सुरंग विस्फोट में जख्मी दोनों जवानों अतुल तावड़े और राजेश चाबर को हेलीकॉप्टर से नागपुर भिजवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस अफसरों के मुताबिक दोनों की स्थिति अभी खतरे से बाहर है। इधर, इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च आॅपरेशन तेज कर दिया है।  

        बता दें कि बीते कुछ दिनों से माओवादियों ने छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी गतिविधियां तेज कर दी हैै। रविवार को गढ़चिरोली जिले में ही साप्ताहिक बाजार में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर भी नक्सलियों ने हमला कर दिया था। पहले माओवादियों ने जवान पर गोली चलाई और जब गोली नहीं चली तो चाकू से हमला कर फरार हो गए। इस हादसे में जख्मी जवान को भी नागपुर रेफर किया गया था। 

Read More :  साप्ताहिक बाजार में ड्यूटी कर रहे जवान पर नक्सलियों ने पहले चलाई गोली... फिर चाकू से किया हमला, जख्मी जवान को हेलीकॉप्टर से किया गया रेफर


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: