बीजापुर @ खबर बस्तर। विधानसभा चुनाव से पहले लोक सुराज अभियान मेंं निकले CM रमन सिंह ने बीजापुर जिले में बड़ा सियासी दांव खेल दिया है। मुख्यमंत्री डाॅ सिंह ने महारा जाति की मात्रात्मक त्रुटि को हटाने और उनका भी जाति प्रमाणपत्र बनाने का ऐलान करते इस अनुसूचित जाति को बड़ी राहत दी है। सीएम के इस मास्टर स्ट्रोक से बीजापुर सीट पर इस बार कब्जे की उम्मीद कर रही कांग्रेस को तगड़ा झटका लग सकता है।
सीएम ने मद्देड़ में रविवार को लोक सुराज अभियान के तहत लगे समाधान शिविर में इसकी घोषणा की। वन मंत्री एवं स्थानीय विधायक महेश गागड़ा ने महार समाज की ओर से मुख्यमंत्री का आभार मानते कहा कि छग खासकर बीजापुर जिले के लिए ये सबसे बड़ी समस्या थी। कई सालों से मात्रात्मक त्रुटि के कारण इस वर्ग के लोग परेशान थे।
Read More : छत्तीसगढ़ के इन 4 होनहार IAS अफसरों की वर्किंग स्टाइल के मुरीद हुए नीति आयोग के CEO अमिताभ कांत... ट्वीट कर बांधे तारीफों के पुल !
विधायक ने बताया कि शनिवार को कोरापुट के पूर्व सांसद व मंत्री डाॅ गिरीधर गोमांग ने इसके लिए सीएम डाॅ रमन सिंह की तारीफ की और ओड़िसा में भी इसी पैटर्न को अपनाने की बात कही। उन्होंने छग सरकार से इसका नोटिफिकेशन मांगा है। ज्ञात हो कि बीजापुर विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ी आबादी महार जाति की है। इस वर्ग के युवा मात्रात्मक त्रुटि के चलते आरक्षण के लाभ से वंचित थे। राजनीतिक विश्लेषक इसे महार वोटर्स को लुभाने के नजरिए से देख रहे हैं।

गोदावरी पर बन रहे बांध पर है नजर : सीएम डाॅ रमन सिंह ने कहा है कि तारलागुड़ा के समीप तेलंगाना में गोदावरी नदी पर बन रहे बांध को ले वे संजीदा है और इसकी जांच की जा रही है ताकि छग के गांव डूबान में ना आ सकें। उन्होंने नक्सलवाद के मसले पर कहा कि बारूद के बीच जीवन मुश्किल है लेकिन बीजापुर में भी सरगुजा की मानिंद अमन के दिन जल्द लौट आएंगे।
मद्देड़ में रविवार को आयोजित समाधान शिविर में आए डाॅ रमन सिंह ने कहा कि बीजापुर तेजी से तरक्की कर रहा है और तिमेड़ व रामपुरम पुल बन जाने के बाद भोपालपटनम व मद्देड़ बहुत तेजी से विकसित होंगे। तारलागुड़ा रोड व एनएच 16 करीबन बन चुके हैं। ये विकास को दर्शाते हैं।
Read More : 21 करोड़ के राजमहलनुमा कंपोजिट बिल्डिंग में लगेंगे जिले के सभी विभागों के दफ्तर... सीएम करेंगे लोकार्पण, सुराज अभियान की समीक्षा बैठक भी लेंगे
इधर, तिमेड़ पुल के लिए छग में खनन को ले उपजे विवाद पर वन मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि बगैर गिट्टी के ना तो पुल बनेगा और ना ही रोड व भवन। विकास के लिए कुछ बातों की तिलांजलि देनी होती है। इस खनन को प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है।

समाधान शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष जमुना संकनी, प्रमुख सचिव अमन सिंह, लोनिवि के सचिव सुबोध सिंह, कमिश्नर बस्तर दिलीप वासनीकर, आईजी विवेकानंद सिन्हा, कलेक्टर डाॅ अय्याज तंबोली, जिला पंचायत सीईओ राहुल वेंकट, डीएफओ एन गुरूनाथन, भाजपा जिलाध्यक्ष जी वेंकट एवं अन्य अधिकारी मंचासीन थे।
Read More : कांकेर के 'बंडाटोला' में उतरा सीएम का 'उड़नखटोला'... सुराज के पहले दिन सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, बच्चों को पिलाई 'दो बूंद जिंदगी की'
बीजापुर से खबर बस्तर के लिए पंकज दाऊद की रिपोर्ट...
loading...

Post A Comment: