बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। सर्चिंग पर निकले जवानों ने माओवादियों की नापाक साजिश को नाकाम कर दिया। मामला बीजापुर जिले के भैरमगढ़ इलाके का है, जहां सीआरपीएफ के जवानों ने नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए 5 किलो वजनी टिफिन बम को बरामद किया है। इसे मौके पर ही डिफ्जूज कर दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। 

फिर माओवादियों के निशाने पर थे जवान... तबाही मचाने की पूरी तैयारी थी नक्सलियों की, जवानों ने किया कुछ ऐसा कि साजिश हुई नाकाम
       जानकारी के मुताबिक भैरमगढ़-केशकुतुल मार्ग पर सड़क से कुछ दूरी पर नक्सलियों ने खेत में इस टिफिन बम को लगाया था। नक्सलियों ने सुरक्षा बल के जवानों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से यह साजिश रची थी। लेकिन सर्चिंग के दौरान सीआरपीएफ के जवानों की नजर इस बम पर पड़ी और जवानों ने इसे बरामद कर निष्क्रिय कर दिया।  

Read More :   दंतेवाड़ा 'जेल ब्रेक' मामले में खुलासा : जेल के स्कूल में 6 माओवादियों ने बनाई थी फरार होने की रणनीति... वारदात में शामिल थे बीजापुर, सुकमा व दंतेवाड़ा के बंदी ! 

      बता दें कि बस्तर में सुरक्षा बल के जवान नक्सलियों के निशाने पर हमेशा रहे हैं। माओवादी अपने अचूक हथियार IED ब्लास्ट के जरिये जवानों को अक्सर नुकसान पहुंचाते रहे हैं। शनिवार को ही सुकमा के फूलबगड़ी इलाके में नक्सलियों ने विस्फोट कर फोर्स पर हमला किया था, जिसमें DRG के 5 जवान घायल हो गए थे। 

फिर माओवादियों के निशाने पर थे जवान... तबाही मचाने की पूरी तैयारी थी नक्सलियों की, जवानों ने किया कुछ ऐसा कि साजिश हुई नाकाम 2
        इसके एक दिन पहले शुक्रवार को बीजापुर जिले के भोपालपटनम क्षेत्र में पुलिस पार्टी को माओवादियों ने IED ब्लास्ट कर निशाना बनाया था। इस वारदात में सब इंस्पेक्टर समेत 2 जवान जख्मी हुए थे। ताजा मामले में फोर्स के जवानों की मुस्तैदी से नक्सलियों की यह करतूत अंजाम तक पहुंचने से पहले की नाकाम कर दी गई। 

यह भी पढ़िए :   सुकमा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : किस्टारम हमले में शामिल 7 माओवादी गिरफ्तार, IED ब्लास्ट में 9 जवानों की हुई थी शहादत

loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: