दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। कलेक्टोरेट कैम्पस में 21 करोड़ की लागत से बने कम्पोजिट बिल्डिंग में जिला कार्यालय के अधिकांश दफ्तर शिफ्ट हो चुके हैं। इस भव्य इमारत का लोकार्पण सीएम डॉ रमन सिंह ने लोक सुराज अभियान के दौरान हाल ही में किया था। अब इस इमारत के रखरखाव और सफाई के लिए प्रशासन को सफाई कर्मियों की फौज तैयार करनी पड़ रही है। 
21 करोड़ की कम्पोजिट बिल्डिंग की साफ-सफाई की जिम्मेदारी संभाल रही समूह की महिलाएं... स्वच्छता पर हर महीने खर्च होंगे 84 हजार रूपए
तीन मंजिला कम्पोजिट बिल्डिंग में कुल 216 कमरे हैं। इसकी सफाई की जिम्मेदारी स्व सहायता समूह की एक दर्जन महिलाओं को सौंपी गई है। सफाई व्यवस्था में तीन पुरुष कर्मचारी इन महिलाओं का हाथ बंटाएंगे। इस तरह कुल 15 कर्मचारी इस बड़ी इमारत की साफ-सफाई में लगेगें। 
       कम्पोजिट बिल्डिंग के चलते महिलाओं को रोजगार तो मिला, लेकिन बड़ा सवाल भी खड़ा हो गया है। दरअसल, इस इमारत की सफाई में 15 कर्मचारियों को लगाया गया है और पूरे शहर की सफाई के लिए नगरपालिका के पास महज 20-25 कमर्चारी ही है। तकरीबन 18 हजार की आबादी के शहर को स्वच्छ बनाए रखने की जिम्मेदारी इन पर है। 

21 करोड़ की कम्पोजिट बिल्डिंग की साफ-सफाई की जिम्मेदारी संभाल रही समूह की महिलाएं... स्वच्छता पर हर महीने खर्च होंगे 84 हजार रूपए
        संयुक्त जिला कार्यालय भवन की सफाई में लगी महिलाओं का कहना है कि वे पिछले तीन दिनों से सफाई के काम में जा रही हैं। बड़ी इमारत होने से साफ-सफाई में 4 घंटे से अधिक समय लग जाता है। इतने लोग काम न करें तो सफाई भी नही हो सकती है। 216 कमरों की इस इमारत को साफ करने के लिए एक दर्जन से अधिक लोगों को सफाई के लिए लगाया गया है।
क्या कहते हैं अधिकारी :    'कम्पोजिट बिल्डिंग में साफ-सफाई के लिए स्व सहायता समूह की 12 महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा 3 पुरूष कर्मचारी भी सफाई कार्य में लगे हैं। महिलाओं को प्रति माह पांच हजार रुपए और पुरुषों को आठ हजार रुपए दिए जाएगें। इसकी प्रशासकीय स्वीकृत हो गई है।'
पवन कुमार मेरिया, सीएमओ, नपा दंतेवाड़ा 
        बता दें कि कलेक्ट्रेट में संचालित विभिन्न दफ्तरों में पहले से ही कई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद है। पहले कलेक्ट्रेट की सफाई की जिम्मेदारी इन्ही पर थी। अब बड़ी इमारत होने के चलते यह समस्या खड़ी हुई है। करीब एक लाख रुपए प्रति माह साफ सफाई पर खर्च किया जाएगा। बताया गया है कि यह पैसा डीएमएफ मद से व्यय किया जाएगा। 

Read More :  21 करोड़ के राजमहलनुमा कंपोजिट बिल्डिंग में लगेंगे जिले के सभी विभागों के दफ्तर... सीएम करेंगे लोकार्पण, सुराज अभियान की समीक्षा बैठक भी लेंगे

loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: