न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। सुकमा जिले के किस्टारम में 13 मार्च को हुए नक्सली हमले के मामले में CRPF के कमांडेंट पर गाज गिरी है। सीआरपीएफ 212 बटालियन के कमांडेंट प्रशांत धर का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें ग्रुप सेंटर में अटैच किया गया है। उनकी जगह हरमिंदर सिंह को नया कमांडेंट बनाया गया है। 

किस्टारम नक्सली हमला मामले में बड़ी कार्रवाई, CRPF 212 बटालियन के कमांडेंट पर गिरी गाज, किया गया ट्रांसफर
       माना जा रहा है कि इस मामले में दोषी मानते हुए यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि मंगलवार को किस्टारम और पलोड़ी के बीच नक्सलियों ने CRPF की MPV माइन्स प्रोटेक्टेड व्हीकल को ब्लास्ट कर उड़ा दिय था। इस घटना में सीआरपीएफ के 9 जवान शहीद हो गए थे, जबकि 2 जवान जख्मी ​हो गए थे।  

Read more :  नक्सलियों ने दोनो ओर से एंबुश लगाकर जवानों को फंसाया, 100 से अधिक माओवादियों ने दिया वारदात को अंजाम, 3 किमी दूर तक सुनाई दी धमाके की गूंज !

        वारदात के दिन 13 मार्च को सुबह सुरक्षा बलों व माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसके बाद जवान वापस कैम्प आ गए थे। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे सीआरपीएफ के जवान दोबारा MPV में सवार होकर पालोड़ी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर व्हीकल को उड़ा दिया। इस घटना में जवानों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा।  

     बताया जाता है कि मुठभेड़ के बाद मौके पर बड़ी संख्या में माओवादियों की मौजूदगी थी। इसे देखते हुए CRPF के आईजी ने जवानों को कैम्प से बाहर नहीं निकलने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद जवान MPV में बैठकर पालोड़ी की ओर दोबारा रवाना हुए और नक्सली हमले का शिकार हो गए। 


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: