बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बीजापुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। जिले के भोपालपटनम में सोमवार की देर शाम नक्सलियों ने युवा नेता जगदीश कोन्ड्रा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया है। इस हमले में उनकी मौत की खबर आ रही है।
यह घटना सोमवार की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक वे भोपालपटनम के मेन रोड क्लब पारा स्थित अपने घर के पास कुछ लोगों के साथ मौजूद थे। इसी दौरान अचानक मौके पर 3-4 ग्रामीण वेशभूषा में नक्सली आ धमके और उन पर कुल्हाडी व अन्य धारदार हथियारों से प्राणघातक हमला कर दिया। इसके बाद नक्सली मौके से फरार हो गए।
Read More : किस्टाराम हमले को दोहराने की फिराक में थे नक्सली... जवानों को एंबुश में फंसाकर बैक टू बैक किए 7 IED बलास्ट, धमाकों के बाद पहाड़ी से बरसाई गोलियां
खास बात यह है कि नक्सलियों ने इस हमले को पुलिस थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर अंजाम दिया। नगर के बीचों बीच हुई वारदात से सनसनी मच गई। उन्हें आनन फानन में घायल अवस्था में महाराष्ट्र के सिरोंचा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें कि नक्सली हमले में मृत युवा नेता जगदीश कोन्ड्रा पूर्व में जनपद सदस्य व जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं।
वे छात्र राजनीति से ही भोपालपटनम क्षेत्र में खासे सक्रिय रहे थे। बीजापुर भाजयुमो का उन्हें जिलाध्यक्ष भी बनाया गया पर निजी कारणों से उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि उनके पिता भी भाजपा से जुड़े थे। युवा नेता जगदीश के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को भोपालपटनम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Read More : फिर माओवादियों के निशाने पर थे जवान... तबाही मचाने की पूरी तैयारी थी नक्सलियों की, जवानों ने किया कुछ ऐसा कि साजिश हुई नाकाम

Post A Comment: