न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बस्तर में जारी नक्सली उत्पात के बीच गुरूवार को छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे तेलंगाना की भद्राचलम पुलिस ने माओवादियों को तगड़ा झटका दिया है। रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ 8 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। 
तेलंगाना की भद्राचलम पुलिस ने छत्तीगढ़ के 8 संदिग्धों से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया... KB से बोले कोत्तागुड़म SP, नक्सलियों को लगा झटका !
पुलिस के हत्थे चढ़े सभी आरोपी छत्तीसगढ़ के मजदूर बताए जा रहे हैं, जो मिर्ची तोड़ने तेलंगाना गए हुए थे। इन्हें वापसी के दौरान भद्राचलम पुलिस ने हिरासत में लिया है। 
Read More :  नक्सली वारदातों के बीच कोंडागांव पुलिस को मिली कामयाबी... 5 लाख के इनामी नक्सली को किया गिरफ्तार, टिफिन बम भी बरामद

       कोत्तागुड़म SP अंबर किशोर झा ने खबर बस्तर से EXCLUSIVE बातचीत में बताया कि हिरासत में लिए गए 8 संदिग्धों के पास से 900 से अधिक जिलेटिन रॉड , 72 डेटोनेटर व बिजली वायर आदि सामान बरामद किया गया है। उक्त कार्रवाई रूटीन चेकिंग अभियान के दौरान की गई। संदेह के आधार पर आरोपियों को रोक कर पूछताछ की गई। जिसमें इन लोगों के पास से विस्फोटक बरामद किया गया।  

        पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संदिग्धों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। इन्हें अभी से नक्सली करार देना उचित नहीं होगा पर इस बात की संभावना जरूर है कि ये विस्फोटक माओवादियों के लिए ले जाया जा रहा था। इस कार्रवाई से नक्सलियों को भी झटका लगेगा, क्योंकि इन्हीं विस्फोटकों के जरिये से वे हमारे जवानों को नुकसान पहुंचाते रहे हैं। 

यह भी पढ़िए : किष्टारम IED ब्लास्ट में शहीद जवानों के 4 इंसास राइफल गायब... नक्सलियों द्वारा लूट लिए जाने की आशंका, सर्च आॅपरेशन में जुटी फोर्स !

loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: