नारायणपुर @ खबर बस्तर। अबुझमाड़ के बच्चे अब मलखम्भ की नेशनल चैम्पियन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला मुख्यालय से सटे देवगांव स्थित पोर्टाकेबिन में पढ़ने वाले 12 स्कूली बच्चों का चयन राष्ट्रीय खेल के लिए हुआ है। मंगलवार को ये बच्चे नेशनल मल्लखम्भ चैम्पियनशिप में शामिल होने के लिए वेलीपुरम तमिलनाडु के लिए रवाना होगें। 

अबुझमाड़ के आदिवासी बच्चे दिखाएंगे मलखम्भ में दम... नेशनल चैम्पियन के लिए तमिलनाडु रवाना होगा 12 बच्चों का दल
       बता दें कि इन सभी 12 बच्चों की उम्र 13 वर्ष से कम है। इनके कोच मनोज प्रसाद एवं सुखलाल पोडा और मेनेजर के रूप में शिवकुमार पैकरा होगेें। इन बच्चों का चयन सब जूनियर मिनी ग्रुप के लिए हुआ है। मलखम्भ का राष्ट्रीय खेल तमिलनाडु में आयोजित हो रहा है। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने सदस्य दलों एवं कोच एवं मेनेजर के बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।



Read More :  Jio को टक्कर देने BSNL ने पेश किया अब तक का सबसे धमाकेदार प्लान... 999 में मिलेगा सालभर इंटरनेट और साथ में कॉलिंग भी फ्री 

    मलखम्भ का प्रदर्शन इस बार जिला मुख्यालय नारायणपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में भी किया गया था। इस खेल ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी थी। खिलाड़ियों ने विभिन्न रोमांचक करतब लोगों लिए अकर्षक का केन्द्र रहें। 



       जिला समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन आरपी मिरे ने बताया कि जिला प्रशासन की यह अभिनव पहल है। देवगांव पोर्टकेबिन के 12 बच्चे 22 से 24 फरवरी तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने से अबूझमाड़ के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर अपनी प्रतिभा दिखाने का का मौका मिलेगा। जिससे इन अबूझमाड़िया बच्चों का शैक्षणिक एवं मानसिक विकास होगा। इसके साथ ही दूसरे राज्यों के बच्चों से प्रतियोगिता करने का मौका मिलेगा। 

Read More :  पीएम मोदी ने बच्चों को परीक्षा से पहले तनाव से मुक्त रहने के दिए टिप्स... 23 हजार स्कूली बच्चों ने सुना पीएम का 'बच्चों से संवाद' 


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: