बीजापुर @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में माओवादियों ने बीते 4 दिनों से कोहराम मचा रखा है। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना बंद के दिन सोमवार को नक्सलियों ने रोड ओपनिंग पार्टी को निशाना बनाते हुए IED ब्लास्ट कर दिया। इस घटना में 3 जवान घायल हो गए। 


जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर किया हमला... आईईडी ब्लास्ट में 3 जवान घायल
         घटना रानीबोदली क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि 9वीं बटालियन के जवान रोड ओपनिंग पार्टी में शामिल थे। सर्चिंग के बाद पुलिस पार्टी वापस लौट रही थी, तभी जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। 



      नक्सलियों ने विस्फोट कुटरू और फरसेगढ़ के बीच चिंगेर नाला के पास किया। हादसे में जवानों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस अफसरों ने घटना की पुष्टि कर दी है।

Read More : कोंडागांव पुलिस अब बिना फोरेंसिक एक्सपर्ट के करेगी मामलों की जांच... पढ़िए ये खबर


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: