बीजापुर @ खबर बस्तर। संदिग्ध नक्सलियों ने कुटरू से छह किमी दूर मण्डीमरका गांव के मुर्गा बाजार में शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे हुर्रेनार निवासी पाण्डू गोटा(45) की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। छह साल पहले हुर्रेनार गांव में नक्सलियों ने उसके पिता मासा गोटा की भी हत्या की थी। इसके बाद उनका पूरा परिवार कुटरू राहत शिविर में आकर बस गया था। 

मुर्गा बाजार में माओवादियों ने की ग्रामीण की हत्या... 6 साल पहले पिता को भी उतारा था मौत के घाट
         सूत्रों के मुताबिक पाण्डू गोटा शुक्रवार की दोपहर कुटरू से 6 किमी दूर मण्डीमरका गांव में मुर्गा लड़ाई देखने गया था। पुलिस के मुताबिक जब वह वहां बैठा था, तभी मुंह में कपड़ा बांधकर आए एक व्यक्ति ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया। इससे वह गिर गया। फिर दो अन्य नकाबपोशों ने उसकी कनपटी पर कुल्हाड़ी से वार किया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 



         हमले के बाद तीनों व्यक्ति भाग गए। घटना के बाद पाण्डू के शव को कुटरू लाया गया। वहां शनिवार की दोपहर उसका पोस्टमार्टम किया गया। एसडीओपी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि इनमें से एक आरोपी की पहचान सायबी उर्फ सायबो कवासी निवासी हुर्रेनार के रूप में हुई है। 


       पुलिस के मुताबिक फिलहाल ये पता लगाया जा रहा है कि ये नक्सली वारदात है या आपसी दुश्मनी का प्रकरण। जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी। इस बारे में कुछ लोगों से पूछताछ हो रही है। चूंकि मृतक के पिता की हत्या माओवादी कर चुके हैं इसलिए इसे नक्सली वारदात से जोड़कर देखा जा रहा है।

नक्सलियों के फरमान पर छोड़ा था गांव

सलवा जुड़ूम की शुरूआत 2005 में हुई थी। इसके बाद उसके गांव हुर्रेनार से कई परिवार आठ किमी दूर कुटरू के राहत शिविर में आकर बस गए, लेकिन पाण्डू गोटा का परिवार वहीं पर था। 2012 में माओवादियों ने पाण्डू के पिता मासा गोटा की हत्या कर दी और उनके परिवार को गांव छोड़कर चले जाने कहा। पाण्डू और उसके तीन भाइयों का परिवार तब कुटरू में बस गया। मृतक पाण्डू की तीन बेटियां और तीन बेटे हैं।

Read More :  सुकमा में सड़क निर्माण में लगी 2 वाहनों में नक्सलियों ने की आगजनी, गादीरास थाना क्षेत्र की घटना

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: