दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर के दतेवाड़ा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर है। कुआकोण्डा थाना क्षेत्र के फूलपाड़ में बीती रात नक्सलियों ने एक आत्मसमर्पित माओवादी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पूर्व नक्सली किसी काम से अपने गांव गया हुआ था। इसी बीच मौका देख नक्सलियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। 

आत्मसमर्पित नक्सली की माओवादियों ने की हत्या, फूलपाड़ गाव में दिया वारदात को अंजाम
         दंतेवाड़ा एएसपी गोरखनाथ बघेल ने घटना की पुष्टि करते बताया कि आत्मसमर्पित नक्सली हिंगा ने कुछ महीने पहले ही सरेंडर किया था। वह पालनार कैम्प में एसटीएफ के साथ रह कर काम कर रहा था। 



        पुलिस के मुताबिक गुरूवार को वह अपने गांव फूलपाड़ गया था। इसी बीच पहले से ताक में बैठे माओवादियों ने गोली मारकर हिंगा की ​हत्या कर दी। बता दें कि बीते कुछ दिनों से नक्सली दक्षिण बस्तर में जमकर तांडव मचा रहे हैं। 


          छत्तीसगढ़ व तेलंगाना बंद के दौरान 5 फरवरी को भी नक्सलियों ने बैलाडीला क्षेत्र में वाहनों में आगजनी जैसी कई वारदातों को अंजाम दिया था। वहीं बुधवार को हिरोली के जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 1 लाख के इनामी नक्सली जनमिलिशिया कमांडर को ढेर कर दिया था।

Read More :  BSF कैम्प में पदस्थ जवान पर लगा स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप..! स्कूल के प्राचार्य ने थाने में की लिखित शिकायत

loading...
 

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: