बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। शनिवार का दिन बीजापुर जिले में नक्सली वारदातों के नाम रहा। दिन भर कहीं न कहींं से नक्सली उत्पात की खबरें आती रही। नक्सली वारदातों का ये सिलसिला अभी भी जारी है। इस वक्त जो खबरें आ रही हैं, उसके मुताबिक नक्सलियों ने बारातियों को ले जा रही एक यात्री बस को आग लगा दिया है।

बीजापुर में नक्सली वारदातों के नाम रहा 'शनि'वार... अब बाराती बस में माओवादियों द्वारा आग लगाने की खबर, एक दिन में फूंके डेढ़ दर्जन वाहन...

घटना भोपालपटनम थाना क्षेत्र के चेरपल्ली के पास की बताई जा रही है। यहां गोरला नाले के पास कांकेर ट्रेवल्स की बस को नक्सलियों द्वारा आग के हवाले कर दिए जाने की बात सूत्र बता रहे हैं। 

            सूत्रों के मुताबिक भोपालपटनम के गोल्लागुड़ा निवासी लम्बाड़ी परिवार की बारात शनिवार की शाम रायपुर के लिए निकली थी। इसी दौरान बाराती बस को गोरला नाले के करीब नक्सलियों ने रोक लिया और डीजल टैंक फोड़कर बस में आग लगा दी। हालांकि खबर लिखे जाने तक घटना की आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की गई है। 



      बता दें कि नक्सलियों ने बीजापुर जिले में शनिवार को दिन भर कई वारदातों को अंजाम दिया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। मद्देड़ थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण में लगे 10 वाहनों को माओवादियों ने आग के हवाले कर दिया था। इसके अलावा कुटरू क्षेत्र में एक यात्री बस में आगजनी समेत अन्य नक्सली घटनाएं शनिवार को सुर्खियां बनती रहीं।

Read More : बस्तर में जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों ने अपनाया नया तरीका... अब फोर्स के 'हथियार' से ही कर रहे वार, पढ़िए ये खबर
 

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: