जगदलपुर @ खबर बस्तर। बस्तर जिले में प्रशासन द्वारा मंगलवार को अवैध रेत खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। बकांवड और जगदलपुर तहसीलदार की सयुंक्त टीम ने दबिश देकर बेलगांव में इन्द्रावती नदी पर अवैध रेत खनन में लगे एक जेसीबी और डेढ़ दर्जन ट्रैक्टर को किया जब्त किया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
- प्रतीकात्मक तस्वीर
दरअसल, इस इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन की सूचना प्रशासन को लगातार मिल रही थी। इसके बाद दोनों ब्लाक के तहसीलदारों की ज्वाइंट टीम ने छापेमार कार्रवाई कर मौके से अवैध रेत खनन में लगे वाहनों को जब्त किया गया। बताया गया है कि इन्द्रावती नदी तट से निकाली जा रही रेत को निर्माणाधीन नगरनार स्टील प्लांट में खपाया जा रहा था।
Read More : फागुन मंडई को लेकर हुई टेंपल कमेटी की बैठक में उठी मांग... 'मुरिया दरबार' की तर्ज पर लगे 'मांईजी का दरबार'
इस कार्रवाई में दोनों तहसीलदारों की मौजूदगी में मौके पर रेत खनन में लगी एक जेसीबी और रेत की ढुलाई कर रहे करीब 19 ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया है। प्रशासन की इस छापेमार कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
आपको बता दें कि बकांवड इलाके के तारापुर, बेलगांव, करपावंड, चितालूर जैसे क्षेत्रों में लंबे समय से अवैध तरीके से रेत का खनन किया जा रहा है। इस गोरखधंधे से सरकार को हर महीने लाखों रुपए का चूना लग रहा है। इस पूरे खेल में कई पंचायतों के भी शामिल होने की बात सूत्र बताते हैं। कस्तुरी के सरपंच वनमाली पर तो काफी लंबे समय से रेत के अवैध खनन के आरोप लग रहे हैं।
Read More : स्कूल में नहीं था टॉयलेट... बच्ची ने प्रिंसिपल को दी अर्जी, लिखा- काट दीजिए मेरा नाम, नहीं पढ़ना मुझे यहां !
loading...
Read More : स्कूल में नहीं था टॉयलेट... बच्ची ने प्रिंसिपल को दी अर्जी, लिखा- काट दीजिए मेरा नाम, नहीं पढ़ना मुझे यहां !
loading...


Post A Comment: