न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के उपनेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक कवासी लखमा ने मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। इससे जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारे में घमासान मचा हुआ है।
दरअसल, लखमा का एक वीडियो न्यूज एजेंसी ANI ने जारी किया है। जिसमें कवासी मंच पर कहते दिख रहे हैं, 'जब से हमारे पीएल पुनिया साहब आए हैं, तब से रमन सिंह नींद से नहीं सोते हैं। रात को एक-एक पैग मारकर सोते होंगे।' 
     
VIDEO : उपनेता प्रतिपक्ष कवासी लखमा के बिगड़े बोल... मंच से बोले- 'रात को एक पैग मारकर सोते हैं रमन सिंह'... देखिए वीडियो
       बता दें कि कांग्रेस आलाकमान ने पीएल पुनिया को जुलाई 2017 में छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया है। इसके बाद से वे छत्तीसगढ़ में खासे सक्रिय दिख रहे हैं। उनके आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी जोश नजर आ रहा है। इसी जोश का नतीजा है कि पुनिया की मौजूदगी में कवासी लखमा अपने आपको काबू में नहीं रख सके और सीएम के लिए ऐसी टिप्पणी कर गए। 




Read More : प्रशासन के बुलडोजर ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष की दुकान को किया धराशाई... टूटते दुकान के सामने नेताजी ने सेल्फी लेकर दिखाई अपनी बेबसी !

      लखमा का यह वीडियो छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले का बताया जा रहा है, जिसमें मंच से कवासी लखमा, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर कटाक्ष करते दिख रहे हैं। बता दें कि जिस वक्त लखमा ने सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, उस वक्त मंच पर कांग्रेस म​हासचिव पीएल पुनिया के अलावा अन्य पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित थे। 



आपको बताते चलें कि लखमा का इस तरह का यह कोई पहला बयान नहीं हैं। इसे पहले बीजापुर की एक सभा में वे वन मंत्री महेश गागड़ा को शराबी कह चुके हैं। 
       बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी के मद्देनजर कांग्रेस ने पीएल पुनिया को राज्य का प्रभारी बनाया है। पार्टी को उम्मीद है कि उनकी अगुवाई में इस बार कांग्रेस छग में बेहतर प्रदर्शन करेगी। इसी बीच नेताओं के बीच तल्ख टिप्पणियों का दौर भी शुरू हो गया है।



       बता दें कि लखमा बस्तर के कोंटा विधानसभा सीट से पिछले तीन बार के विधायक हैं। मई 2013 में झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले के दौरान वह उस वक्त चर्चा में आए थे, जब माओवादियों ने उन्हें छोड़कर पार्टी के आला नेताओं को मौत के घाट उतार दिया था। इस हमले में तत्कालीन पीसीसी चीफ नंदकुमार पटेल, वीसी शुक्ल, महेन्द्र कर्मा जैसे कांग्रेस के बड़े नेतागण शहीद हो गए थे। 

देखिए वीडियो...
loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: