न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी की शनिवार की रात दुबई में हुई मौत से पूरा देश सकते में है। वे वहां एक विवाह समारोह में शिरकत करने गईं थी, इसी दौरान उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का दुबई में रविवार को पोस्टमार्टम किया गया। फिलहाल पति बोनी कपूर समेत परिवार के तमाम लोग दुबई में ही मौजूद हैं।
'आज तक' की खबर के मुताबिक सोमवार को प्राइवेट जेट से उनके पार्थिव शरीर को मुंबई लाया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो प्राइवेट जेट मुंबई से रवाना हो चुका है। बताया जा रहा है कि इससे पहले दुबई में श्रीदेवी के परिजनों को डेथ सर्टिफिकेट देकर पासपोर्ट रद्द करने की औपचारिकता पूरी की जा रही है।
Read More : योगी के राज में आस्था का उड़ा मजाक : BJP के मंत्री, सांसद, विधायकों ने जूते पहन कर की श्रीराम की आरती !
श्रीदेवी के निधन को लेकर जिस तरह की खबरें आ रही हैं, उसके मुताबिक रात 11 बजे इमिरेट्स टॉवर के बाथरूम में बेहोश होने के बाद हुई। हादसे के फौरन बाद श्री को रशीद हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बॉलीवुड अभिनेत्री का पोस्टमार्टम हो चुका है।

खबरों के मुताबिक सोमवार की सुबह श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के मुंबई पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। यहां उनके पार्थिव देह को अंतिम संस्कार से पहले लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इधर, दुबई में खलीज टाइम्स से बातचीत करते हुए उनके देवर व एक्टर संजय कपूर ने बताया कि श्रीदेवी को पहले कभी भी हार्ट जैसी परेशानी नहीं रही है।
संजय कपूर ने बताया कि जब श्रीदेवी की मौत हुई, तब वह होटल के कमरे में ही थीं। इस हादसे से परिवार के सभी लोग सकते में हैं। उन्हें कभी भी दिल से जुड़ी कोई प्राब्लम नहीं हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस को जब हार्ट अटैक आया, तब वह हॉटल के कमरे में अकेली ही थीं। उनके साथ पति बोनी कपूर, बेटी जाह्नवी या खुशी नहीं थीं।
Read More : ... खो गया बॉलीवुड का बेशकीमती 'नगीना', 'रूप की रानी' श्रीदेवी का दुबई में हार्ट अटैक से निधन !
Read More : ... खो गया बॉलीवुड का बेशकीमती 'नगीना', 'रूप की रानी' श्रीदेवी का दुबई में हार्ट अटैक से निधन !
loading...

Post A Comment: