रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से सटे तेलंगाना के ऐतिहासिक मेडारम मेले में गुरूवार को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शिरकत की। सीएम ने यहां माता सम्माक्का सरलाम्मा के दर्शन किए और छत्तीसगढ से पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए धर्मशाला बनाने 2 करोड़ रूपए देने की घोषणा की।
बता दें कि तेलांगाना के जयशंकर भूपालापल्ली जिले के मेडाराम में आदिवासी महाकुंभ हर दो साल बाद आयोजित होता है। इसमें तेलंगाना, आंध्रप्रदेश व दक्षिण भारत के राज्यों समेत छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने इस अवसर पर कहा कि कुंभ के बाद श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ इस मेले में जुटती है।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को वहां ठहरने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से दो करोड़ रूपए की लागत से एक धर्मशाला के निर्माण की घोषणा की। इसके लिए उन्होंने जात्रा में उपस्थित तेलांगाना के उप मुख्यमंत्री कडियम श्रीहरि से भूमि आवंटित करने का आग्रह किया, जिस पर उन्होंने सहमति व्यक्त की।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को इस मेले में उनके वजन के बराबर 96 किलो गुड़ से तौला गया और उस गुड़ को प्रसाद के रूप में उपस्थितों को वितरित किया गया। मेले में तेलांगाना के आवास एवं विधि मंत्री ए. इंदिराकरण रेड्डी, छग के आजाकवि मंत्री केदार कश्यप और वन मंत्री महेश गागड़ा भी शामिल हुए।
बता दें कि मेडारम में आदिवासी समुदाय से जुड़े सम्माक्का सरलाम्मा मंदिर भी है, जिसका निर्माण 12वीं शताब्दी में किया गया है। इस मंदिर में दो देवियों सम्माक्का और सरलाम्मा की पूजा की जाती है। मंदिर में प्रसाद के रूप में गुड़ चढ़ाया जाता है। सभी श्रद्धालु अपने साथ गुड़ लेकर इस मेले में पहुंचते हैं। मेले के अलावा भी साल भर यहां श्रद्धालु माता के दर्शन हेतु पहुंचते रहते हैं।
Read More : पहले वनडे में टीम इंडिया ने दर्ज की शानदार जीत... कैप्टन विराट ने किया ऐसा कारनामा, सचिन की बराबरी पर पहुंचे

Post A Comment: