न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। राम के नाम पर राजनीति करने वाले भाजपा नेताओं ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में आस्था का मजाक बना डाला। फर्रुखाबाद में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान यूपी के मंत्री, सांसद, विधायक समेत तमाम भाजपा नेतागओं ने भगवान श्रीराम की आरती जूते पहन कर की।
🔼 Photo courtesy : Punjabkesari
दरअसल, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सभी भाजपा नेता शिरकत करने पहुंचे थे। इसी दौरान गणेश प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलन के वक्त भी प्रभारी मंत्री चेतन चौहान के अलावा सांसद व विधायकों में से किसी ने भी अपने जूते उतारना मुनासिब नहीं समझा। इसके बाद गायत्री समाज की ओर से 'सीता स्वयंवर' का मंचन किया गया।
यह भी पढ़िए... भाजपा के पूर्व विधायक की दबंगई : अखबार में छपी खबर को लेकर पत्रकार को दी धमकी, मचा बवाल !
यह भी पढ़िए... भाजपा के पूर्व विधायक की दबंगई : अखबार में छपी खबर को लेकर पत्रकार को दी धमकी, मचा बवाल !
loading...


Post A Comment: