रायपुर @ खबर बस्तर। नया रायपुर स्थित जंगल सफारी में मुरुम-मिट्टी के काम में 7 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च कर दी गई। इतना ही नहीं इस काम का टेंडर भी नही किया गया। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ, जब विधानसभा में कांग्रेस के धनेंद्र साहू ने इससे संबंधित सवाल पूछा। इसके जवाब में वन मंत्री महेश गागड़ा ने शुक्रवार को यह बात खुद स्वीकार की है। 
जंगल सफारी में मुरुम-मिट्टी के काम में खर्च कर दी 7 करोड़ से अधिक राशि... टेंडर भी नहीं हुआ, वनमंत्री गागड़ा ने विधानसभा में स्वीकारा !
        दरअसल, प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक धनेंद्र साहू ने जंगल सफारी के खंडवा जलाशय में पिछले 3 साल की अवधि में मिट्टी-मुरुम के उपयोग का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस काम के दर और टेंडर प्रक्रिया को लेकर भी सवाल किए। विधायक साहू ने सदन में पूछा कि क्या जंगल सफारी में मिट्टी-मुरुम का परिवहन और इस्तेमाल कराया गया। 
सवाल के जवाब में वन मंत्री महेश गागड़ा ने स्वीकार किया कि यह काम कार्यादेश के आधार पर कार्य हुआ है। इसका टेंडर नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में टेंडर के जरिये कार्य संपादित किया जाएगा। 
       विधानसभा में वनमंत्री गागड़ा ने जो जानकारी दी उसके मुताबिक जंगल सफारी में बीते 3 सालों में मिट्टी-मुरुम के कार्य पर कुल 7 करोड़ 14 लाख 70 हजार 410 रुपये खर्च हुए हैं। इसमें साल 2015-16 में 83 लाख 84 हजार 914 रुपये व साल 2016-17 में 16 लाख 38 हजार 870 रुपये की राशि खर्च की गई। अकेले 2017-18 में 6 करोड़ 14 लाख 70 हजार 410 रुपये मिट्टी-मुरुम के काम में खर्च कर दिए गए।

Read More : प्रशासन के बुलडोजर ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष की दुकान को किया धराशाई... टूटते दुकान के सामने नेताजी ने सेल्फी लेकर दिखाई अपनी बेबसी !


loading...
 

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: