न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का पार्थिव शरीर 71 घंटे बाद दुबई से मुंबई लाया गया। मंगलवार की रात लगभग 10 बजे प्राइवेट जेट से पार्थिव शरीर मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा। इस दौरान श्रीदेवी के देवर और फिल्म अभिनेता अनिल कपूर मुंबई एयरपोर्ट पहले से पहुंचे थे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक अब बुधवार को सुबह अंतिम दर्शन के बाद दोपहर को श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक श्रीदेवी का अंतिम संस्कार बुधवार की दोपहर साढ़े 3 बजे विले पार्ले के सेवा समाज शव दाह गृह में किया जाएगा। इससे पहले पार्थिव शरीर को सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक मुंबई के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
Read More : दंतेवाड़ा में चल रहे नवाचार को फिर मिली राष्ट्रीय पहचान, हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में जिले को मिला ई-गवर्नेंस अवार्ड !
बता दें कि दुबई के एक होटल में शनिवार की शाम श्रीदेवी की मौत हो गई थी। इसके बाद पीएम व कानूनी प्रक्रिया में तीन दिन का वक्त लग गया। सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मंगलवार को श्रीदेवी का पार्थिव शरीर को भारत लाने की इजाजत मिल गई। सरकारी वकील की मंजूरी मिलने के बाद श्रीदेवी के पार्थिव शरीर पर लेप लगाया गया। फिर परिवार के लोग शव को लेकर दुबई एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुए।

इधर, मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद श्रीदेवी का पार्थिव शरीर उनके लोखंडवाला स्थित घर ग्रीन एकड्स लाया गया है। इस दौरान मुंबई पुलिस ने रास्ते में ट्रेफिक बहाल कर रखा था, जिसकी वजह से श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को घर तक लाने में कोई दिक्कत नहीं हुई। बताया गया है कि बुधवार सुबह श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को सेलिब्रेशन क्लब ले जाया जाएगा। बता दें कि ये क्लब उनके घर के पास ही स्थित है।
Read More : छत्तीसगढ़ : भाजपा सरकार से नाराज दूल्हे ने अपने शादी के कार्ड में लिखवाया... 'हमारी भूल - कमल का फूल'
उधर, दुबई में सारी जांच पूरी करने के बाद सरकारी वकील ने श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत ले जाने की मंजूरी दी। इसके बाद इस केस को बंद किया गया है। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत दुबई में 24 फरवरी की रात हुई थी। इसके बाद दुबई पुलिस की जांच-पड़ताल, पीएम व फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद सरकारी वकील सभी दस्तावेजों की जांच कर रहे थे, जिसके कारण पार्थिव शरीर को भारत लाने में देरी हो रही थी।

loading...

Post A Comment: