दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। अबुझमाड़ क्षेत्र के कुआनार कमेटी के LGS डिप्टी कमांडर ने मंगलवार को दंतेवाड़ा पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। आत्मसमर्पित नक्सली पर तीन लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक नक्सली डिप्टी कमांडर को हथियार रिपेयर करने में महारथ हासिल थी।
एएसपी नक्सल आॅपरेशन जीएन बघेल ने बताया कि सरेंडर करने वाला नक्सली लखू उर्फ रवि मुरामी बीजापुर जिले के कौशलनार निवासी है। वह साल 2007 से नक्सल संगठन से जुड़कर काम कर रहा है। वर्तमान में वह माड़ इलाके के कुआनार कमेटी का एलजीएस डिप्टी कमांडर था। पूछताछ में उसने माओवादी लीडर टेक रमन्ना के साथ काम करने की बात स्वीकारी है।
Read More : नक्सलियों ने सुकमा में 30 घंटे के भीतर दूसरी बार की वाहनों में आगजनी... सड़क निर्माण में लगे 2 जेसीबी मशीनों में लगाई आग डिप्टी कमांडर लखू ने बताया कि नक्सलियों की विचारधारा से तंग आ चुका था। पुलिस के लगातार बढ़ते दबाव के चलते उसने आत्मसमर्पण की राह चुनी। वह समर्पण के बाद वह समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर सामान्य जीवन बिताना चाहता है। प्रेसवार्ता के दौरान सीआरपीएफ अफसर विनोद टंडन भी मौजूद थे।
इन वारदातों में शामिल था :
➧ वर्ष 2010 में ग्राम कोंगेरा (महाराबेड़ा- नारायणपुर) के जंगल में एंबुस लगाकर फोर्स पर नक्सलियों ने हमला किया था। इस वारदात में 27 जवान शहीद हुए थे।
➧ साल 2012 में किलेम के जंगल में हुए हमले में शामिल था। जिसमें पुलिस के 2 जवान शहीद हुए थे और जवान घायल हुआ था।
➧ वर्ष 2013 में किलेम जंगल में गश्त पर निकली फोर्स पर आईईडी ब्लास्ट की घटना में शामिल था। जिसमें एक जवान घायल हुआ था।
➧ वर्ष 2016 में किलेम-टेटम के जंगल में मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस जवान को शहीद करने की घटना में भी शामिल था।


Post A Comment: