पंकज दाऊद @ बीजापुर। नक्सलियों ने मोदकपाल थाना क्षेत्र के संकनपल्ली और भट्ठीगुड़ा के बीच शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे दस वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इनमें से कुछ वाहनें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए काम काम कर रही थीं तो कुछ वाहनें संकनपल्ली रोड से गुजर रहीं थी। ऐसी खबर है कि वारदात को अंजाम देने 80 से 90 की संख्या में पहुंचा माओवादियों का ये दस्ता इस इलाके में नया है। 

शुक्रवार की सुबह गांव के ही मजदूर काम पर लगे थे। तभी सादे कपड़े में बंदूकधारी नक्सली वहां आ धमके। इनकी संख्या करीब 90 थी और इनमें से कुछ नक्सलियों ने मुंह में कपड़ा बांध रखा था। खबर है कि ऐसे माओवादी जिन्होंने कपड़ा नहीं बांधा था, वे इस इलाके में नए दिख रहे थे। 

मजदूर मिन्नतें करते रहे और नक्सलियों ने फूंक डाले 10 वाहन... लाल लड़ाकों के नए दस्ते ने कोंगूपल्ली इलाके में दिया वारदात को अंजाम..!
        सूत्रों के मुताबिक एक करोड़ बीस लाख रूपए की लागत से कांगूपल्ली रोड पर बसे संकनपल्ली से भट्ठीगुड़ा तक का काम चल रहा है। यहां सड़क में मिट्टी और मुरमीकरण का काम है। इस माह ये काम खत्म हो जाना था। अभी दो पुलों का काम शेष है। बताया गया कि इसका ठेका बीजापुर की शिवशक्ति इंजीयरिंग वक्र्स ने लिया है। नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगी वाहनों को आग के हवाले कर दिया। 



      इस मार्ग से निजी काम से जा रही वाहनों को भी नक्सलियों ने ये कहकर जला डाला कि ये भी सड़क निर्माण में लगी हैं। ग्रामीण मजदूरों की मनाही पर भी वे नहीं माने। मजदूरों ने कई बार उनसे गाड़ी नहीं जलाने की मिन्नतें कीं। इनमें से शिवशक्ति इंजीनियरिंग वर्क्स की वाहन नहीं थीं, अलबत्ता ये वाहनें किराए से ली गईं थीं। 


       बताया गया है कि जगदलपुर की एक जेसीबी, तेलंगाना का एक डोजर व एक पानी टैंकर के अलावा सात ट्रैक्टरों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। मोदकपाल टीआई वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि करीब एक करोड़ रूपए का नुकसान हुआ है। मोदकपाल थाने से घटनास्थल की दूरी 18 किमी है। बता दें कि करीब पंद्रह किमी की दूरी पर कोंगूपल्ली में सीआरपीएफ का कैम्प है।

Read More : माओवादियों ने कुटरू क्षेत्र में यात्री बस को किया आग के हवाले... बस की तलाशी लेकर यात्रियों को छोड़ा

loading...
 

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: