दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। मरवाही विधायक व जनता कांग्रेस के नेता अमित जोगी ने नक्सलवाद के मुद्दे पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को कटघरे में खड़ा करते हुए उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रमन सरकार में नक्सलवाद की जड़ें मजबूत हुई है। आज ​विश्व के 10 सबसे ज्यादा हिंसक क्षेत्रों में बस्तर का नाम शामिल हो गया है। इसकी जिम्मेदार छत्तीसगढ़ की रमन सरकार है। 

नक्सलवाद के मुद्दे पर अमित जोगी से मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर किया कटाक्ष... कहा- इतना झूठ बोले सीएम, जितना मोदी भी नहीं बोलते !
       मंगलवार को गीदम में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते अमित जोगी ने कहा कि बस्तर में आए दिन नक्सली वारदात हो रहे हैं। इसके बावजूद सीएम कहते हैं कि हमने नक्सलवाद को खत्म कर दिया है। यह तो शर्मनाक बात है। इतना झूठ तो उनके बॉस नरेन्द्र मोदी ने भी नहीं बोलते है, जितना रमन सिंह ने कहा है। 



        जूनियर जोगी के मुताबिक अकेले बस्तर में जितनी नक्सली वारदातें होती हैं, उतनी देश के सभी राज्यों को मिला कर भी नहीं होती। ऐसे में मुख्यमंत्री का यह दावा किसी भी बस्तरिये के लिए हैरान करने वाला है। अमित जोगी की मानें तो बम, बंदूक और बारूद से नहीं, बल्कि बातचीत के रास्ते ही बस्तर से नक्सलवाद को खत्म किया जा सकता है। 



अमित जोगी ने और क्या कहा, देखिए इस वीडियो में...





loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: