दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दंतेवाड़ा में हुई तोड़फोड़ की कार्रवाई के दो साल बाद जिले की व्यावसायिक नगरी गीदम के लोग भी प्रशासन की सख्ती के गवाह बने। यहां प्रशासनिक अमले ने मेन रोड की लगभग 20 दुकानों व मकानों को बुलडोजर की मदद से जमींदोज कर दिया। इस कार्रवाई का शिकार पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि नवीन विश्वकर्मा को भी होना पड़ा। उनकी भी दुकान तोड़फोड़ की कार्रवाई में धराशाई कर दी गई।
गुरूवार को व्यापारियों के विरोध के बावजूद प्रशासन कार्रवाई पर अड़ा रहा। एक-एक कर दुकानें और मकान धराशाई किए जाने लगे। प्रशासन का अमला जब पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष की दुकान तोड़ने पहुंचा तो उन्होंने इसका विरोध किया। इस दौरान मौके पर मौजूद एसडीएम सुभाष राज से उनकी नोक-झोंक भी हुई पर बात नहीं बनी। आखिरकार भाजपा नेता ने अपने टूटते दुकान के सामने सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर इसे शेयर कर दिया।
Read More : मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में 3 करोड़ से ज्यादा मोबाइल नंबर 'बेआधार'... आपने लिंक कराया या नहीं, 31 मार्च से डीएक्टिवेट होंगे सिम
फेसबुक पर उनके इस पोस्ट पर देखते ही देखते लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। सवा दो सौ से अधिक लोगों ने इस पोस्ट को लाइक किया है, जबकि 50 से अधिक लोगों ने इस पर कमेंट किए हैं। ज्यादातर लोगों ने उनसे सहानुभूति जताते हुए इस कार्रवाई को गलत बताया है। अपने कमेंट में किसी ने उन्हें सिंघम कहा, तो किसी ने लिखा- 'हमें तो अपनों ने लूटा... गैरों में कहां दम था।' किसी यूजर ने इसे प्रशासनिक दादागिरी तक करार दिया।

बहरहाल, तोड़फोड़ की इस कार्रवाई ने जिले की राजनीति गर्मा दी है। दरअसल, दंतेवाड़ा की सियासत में गीदम का दखल हमेशा से रहा है। बीते विधानसभा चुनाव में गीदम के वोटरों ने निर्णायक भूमिका निभाई थी। यही वजह रही कि तोड़फोड़ के दौरान व्यापारियों का पक्ष लेने क्षेत्रीय विधायक देवती कर्मा भी गीदम पहुँची। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते कहा कि सरकार के संरक्षण में अब अफसर गुंडागर्दी पर उतारू हो गए हैं।
क्या है मामला : बता दे कि गीदम में गौरवपथ व सड़क के दोनों तरफ नाली निर्माण का काम प्रस्तावित है। इसे लेकर जिला प्रशासन और व्यापारियों के बीच विवाद के चलते बीते 1 महीने से काम रुका हुआ था। प्रशासन द्वारा मौजूदा सड़क के सेंटर पाइंट से दोनों तरफ 40-40 फिट की जगह ली गई है। जबकि स्थानीय लोगों की मांग है कि सड़क के लिए 36-36 फीट जगह ली जाए, ताकि लोगों को नुकसान कम से कम हो।
इधर, इस मसले पर लोगों की अलग-अलग राय है। कुछ लोग तो इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताने से नहीं चूक रहे हैं। दबी जुबां लोगों का यहां तक कहना है कि गीदम के कद्दावर भाजपा नेता व वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष की सम्पत्ति को तोड़फोड़ से बचाने के लिए प्रशासन द्वारा सड़क की नापजोख में गड़बड़ी की गई है। हालांकि, इस आरोप को एसडीएम सुभाष राज सिरे से नकारते हैं। उनके मुताबिक तोड़फोड़ की कार्रवाई पूरी तरह नियमों के तहत की गई है। इसमें किसी का हस्तक्षेप नहीं है।
Read More : नक्सल प्रभावित दो जिलों में पुलिस अधीक्षकों की हुई अदला-बदली... ML अहिरे गरियाबंद और मोहित गर्ग बीजापुर भेजे गए
loading...
Read More : नक्सल प्रभावित दो जिलों में पुलिस अधीक्षकों की हुई अदला-बदली... ML अहिरे गरियाबंद और मोहित गर्ग बीजापुर भेजे गए
loading...

Post A Comment: