बीजापुर @ खबर बस्तर। यहां से छह किमी दूर भोपालपटनम मार्ग पर सीआरपीएफ की 85 बटालियन के कैम्प के नजदीक बीती रात करीब 12 बजे एक सरकारी मार्शल वाहन के पलट जाने से उसमें सवार ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी तरूण कश्यप (24) की मौत हो गई जबकि उनके तीन साथी घायल हो गए। 

दर्दनाक सड़क हादसे में कृषि विस्तार अधिकारी की मौत... एक सप्ताह पहले ही लगी थी नौकरी, तीन अन्य घायल
       सूत्रों के मुताबिक सहायक कृषि विस्तार अधिकारी तरूण कश्यप, आरएईओ मुन्नालाल बघेल, सुमीत शुक्ला, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी सुकालू कचलाम समेत छह लोग रविवार को किसी काम से कृषि विभाग की मार्शल गाड़ी क्रमांक सीजी 02-3002 से भोपालपटनम गए थे। वे रात करीब बारह बजे लौट रहे थे। तभी गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 



      हादसे में वाहन में सवार तरूण कश्यप की मौत हो गई। वहीं आरएईओ सुमीत शुक्ला को गंभीर चोट आई। उन्हें जगदलपुर रिफर किया गया है। वहीं सुकालू कचलाम और मुन्नालाल बघेल को जिला हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। तरूण का पीएम जिला हाॅस्पिटल के चीरघर में किया गया। उनके पिता सुकलधर कश्यप निवासी तेतरकुटी जगदलपुर पहुंचे थे। 

Read More :  नक्सलियों का दण्डकारण्य बंद : अंदरूनी क्षेत्रों में बसों का संचालन बंद, मुसाफिरों को हो रही परेशानी

       कलेक्टर डाॅ अय्याज तंबोली ने हाॅस्पिटल पहुंच मुक्तांजलि से तरूण के पार्थिव देह को जगदलपुर भेजने की व्यवस्था करवाई और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। हाॅस्पिटल में उप संचालक कृषि पीएस कुशरे एवं सहायक संचालक उद्यान विनायक मानापुरे भी मौजूद थे। 



       ज्ञात हो कि तरूण के पिता सुकलधर कश्यप कलेक्टोरेट जगदलुर में क्लर्क हैं। तरूण ने 2016 में महामाया काॅलेज धमतरी से बीएससी एजी किया था। एक सप्ताह पहले ही उन्होंने उप संचालक कृषि कार्यालय में ज्वाइनिंग दी थी। विभाग के अधिकारी कर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Read More :  किडनी की बीमारी से जूझ रही नेहा की मदद को उठ रहे सैकड़ों हाथ... किडनी ट्रांसप्लांट कराने 'चैरिटी शो' करवा रहे जगदलपुरियंस 
loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: