रायपुर @ खबर बस्तर। बीते सप्ताह भर से बस्तर माओवादी वारदातों से जल रहा है। बीते 3 दिनों से तो लाल लड़ाकों ने हद ही कर दी है। दक्षिण बस्तर के बीजापुर व दंतेवाड़ा जिले में सिलसिलेवार घटनाओं को अंजाम देकर माओवादी पुलिस के सामने फिर चुनौती बन कर खड़े हैं। इन सबके बीच सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने नक्सलियों के लाल आतंक को लेकर अपनी अपनी चुप्पी तोड़ी है।
सीएम ने अपने बयान में कहा है कि बस्तर में नक्सली अब ग्रामीणों, यात्री बसों, स्कूलों और हाट बाजार जा रहे ग्रामीणों को प्रताड़ित कर रहे हैं। यह उनकी बौखलाहट को दर्शाता है। माओवादियों को पता चल गया है कि अब उनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
बता दें कि मुख्यमंत्री का यह बयान बस्तर में पिछले कुछ दिनों से जारी नक्सली उत्पात के बीच पहली बार सामने आया है। हालांकि, अभी तक बस्तर में लगातार बढ़ रही माओवादी गतिविधियों को लेकर किसी भी अफसर या जनप्रतिनिधि ने अपनी जबान नहीं खोली है। इसे लेकर बस्तर में आम लोगों के बीच नाराजगी भी दिख रही है।
सोशल मीडिया पर कई लोग कमेंट्स भी कर रहे हैं। आमजनों के बीच चर्चा इस बात को लेकर है कि बस्तर नक्सली आग में जल रहा है और यहां के लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है।
बैठक कर लिया हालात का जायजा
इधर, सोमवार को ही मुख्यमंत्री रमन सिंह ने विधानसभा में नक्सल आपरेशंस से जुड़े आला अफसरों की बैठक ली और बस्तर के ताजा हालातों का जायजा लिया। मीटिंग में सीएम ने लाल गलियारे में हाल के दिनों में बढ़ी नक्सली घटनाओं के मद्देनजर जरूरी निर्देश भी जारी किए। बैठक में गृह मंत्री रामसेवक पैकरा, सीएस अजय सिंह, डीजीपी एएन उपाध्याय, इंटेलिजेंस चीफ अशोक जुनेजा के अलावा अन्य अफसर मौजूद रहे।
Read More : किडनी की बीमारी से जूझ रही नेहा की मदद को उठ रहे सैकड़ों हाथ... किडनी ट्रांसप्लांट कराने 'चैरिटी शो' करवा रहे जगदलपुरियंस
loading...
Read More : किडनी की बीमारी से जूझ रही नेहा की मदद को उठ रहे सैकड़ों हाथ... किडनी ट्रांसप्लांट कराने 'चैरिटी शो' करवा रहे जगदलपुरियंस
loading...


Post A Comment: