सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार की दोपहर पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए, वहीं 6 जवान जख्मी हो गए हैं। नक्सलियों ने जिले में उत्पात मचाते हुए 12 वाहनों में आग लगा दी। वहीं सड़क निर्माण में कार्यरत एक मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी है। 

       
200 नक्सलियों ने घात लगाकर दिया वारदात को अंजाम... मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, 6 घायल... दर्जन भर वाहनों को किया आग के हवाले
         जानकारी के अनुसार भेज्जी थाना क्षेत्र के चिंतागुफा-इंजरम मार्ग पर सडक़ निर्माण कार्य चल रहा है, जहां नक्सलियों ने धावा बोलकर आतंक मचाते हुए सडक़ निर्माण में संलग्र 12 वाहनों का डीजल टेंक फोडक़र उन्हें आग के हवाले कर दिया। नक्सलियों ने कार्यस्थल पर मौजूद ठेकेदार के मुंशी अनिल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी।



       वारदात की सूचना मिलते ही भेज्जी थाने से डीआरजी, सीआरपीएफ एवं कोबरा बटालियन का संयुक्त बल घटनास्थल की ओर रवाना हुआ था, जिसकी ग्राम एलमागुड़म के समीप घात लगाए नक्सलियों से मुठभेड़ हो गयी।



       मुठभेड़ में दो सहायक आरक्षक मडक़म हंदा एवं मुकेश कड़ती मौके पर ही शहीद हो गए जबकि छह अन्य जवान सालवन राजा, चापा राकेश, शिवराम सोनी, पदम् सोयम, रूप सिंह पोयाम एवं सोढ़ी बच्चा घायल हो गए हैं।



      डीआईजी सुंदरराज पी ने बताया कि घायल जवानों को भेज्जी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के बाद हेलीकाप्टर से रायपुर रेफर किया गया है। घटनास्थल के आसपास सर्चिंग तेज कर दी गयी है। पुलिस अफसर के मुताबिक मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने और मारे जाने के प्रमाण मिले हैं।



Read More :  नक्सल प्रभावित दो जिलों में पुलिस अधीक्षकों की हुई अदला-बदली... ML अहिरे गरियाबंद और मोहित गर्ग बीजापुर भेजे गए

       इधर, घायल जवानों ने बताया कि हमलावर नक्सलियों की संख्या 200 से अधिक थी, जिनमें से कुछ मिलेट्री वर्दी और कुछ काली वदियां पहने हुए थे। हमले के दौरान महिलाओंं की संख्या भी काफी तादाद में थी। नक्सली हम पर अंधाधुंध फायरिंग कर रहे थे।

       जवानों की मानें तो हमलावार नक्सली पहाड़ी के पीछे और पेड़ पर बैठकर एंबुश लगाए हुए थे। जवानों ने बताया कि हमारा मुकाबला नक्सलियों की मिलेट्री नंबर से हुआ, जिसका कमांडर दुर्दांत व खूंखार नक्सली हिड़मा है। नक्सली तेलुगु और उड़ीसा भाषा में वार्तालाप कर रहे थे। 

यह भी पढ़िए... कवासी लखमा के बिगड़े बोल... कांग्रेस के मंच से बोले- 'रात को एक पैग मारकर सोते हैं रमन सिंह'... देखिए वीडियो

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: