बीजापुर @ खबर बस्तर। नक्सल आॅपरेशंस में बीजापुर पुलिस को शनिवार को उस वक्त अहम कामयाबी मिली, जब नक्सली दंपति ने आत्मसर्पण कर दिया। सरेंडर करने वाले दोनों माओवादी दक्षिण बस्तर में हुए कई बड़े नक्सली वारदातों में शामिल थे। इन पर इनाम भी घोषित था।
बीजापुर एसपी एमआर अहिरे के समक्ष समर्पण करने वाले नक्सली बोड़की कोवासी उर्फ सुखराम उर्फ नागेश 3 लाख रुपए का इनामी है। जबकि उसकी पत्नी गंगी मड़कामी उर्फ मनीला पर 1 लाख रुपए का इनाम सरकार ने रखा था। नक्सली जीवन से तंग आकर दोनों पति-पत्नी ने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया।
पुलिस के मुताबिक नक्सली बोड़की संगठन में डिप्टी कमाण्डर था। वह साल 2002 में माओवादी संगठन में पार्टी सदस्य के रूप में भर्ती हुआ था। इसके बाद 2005 में गंगालूर एरिया कमेटी में एलओएस सदस्य और फिर 2006 में भैरमगढ़ एरिया कमेटी में माटवाड़ा एलओएस तथा साल 2007 से कमलूर एरिया कमेटी में एलजीएस डिप्टी कमाण्डर के रूप में कार्यरत रहा।
सरेंडर करने वाली दूसरी नक्सली गंगी मड़कामी माटवाड़ा एलओएस की सदस्य थी। पुलिस की मानें तो वह साल 2004 में भैरमगढ़ एरिया कमेटी में भर्ती हुई थी। इसके पश्चात 2005 से 2006 तक गंगालूर प्लाटून नम्बर 12 में सदस्य के रूप में कार्यरत रही। गंगी केएएमएस अध्यक्ष के रूप में गांव-गावं घूमकर महिलाओं की बैठक लिया करती थी। दोनों नक्सलियों को एसपी द्वारा प्रोत्साहन राशि के रूप में दस-दस हजार रुपए प्रदान किया गया।
loading...


Post A Comment: