दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दंतेवाड़ा के पूर्व भाजपा विधायक भीमा मंडावी पर एक दैनिक अखबार के पत्रकार को धमकी देने का आरोप लगा है। अखबार में छपी एक खबर को लेकर पूर्व विधायक इतने नाराज हो गए कि उन्होंने नवभारत के पत्रकार अभिषेक भदौरिया को देख लेने की धमकी दे डाली। इतना ही नहीं उनके समर्थक अब पत्रकार का पीछा भी कर रहे हैं। जिसे लेकर पत्रकार ने कलेक्टर व एसपी से इस मामले की शिकायत की है।
दरअसल, हाल ही में रायपुर से प्रकाशित नवभारत समाचार पत्र में भाजपा की अंदरूनी कलह को उजागर करती एक खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद पूर्व विधायक भीमा मंडावी ने पत्रकार को फ़ोन कर अपशब्द कहे और उन्हें देख लेने की धमकी भी दी। पत्रकार अभिषेक भदौरिया का आरोप है कि इसके बाद से ही भीमा मंडावी के कुछ समर्थकों ने उनका पीछा भी किया तथा गाड़ी से टक्कर मारने की कोशिश भी की।
इधर, इस भाजपा के पूर्व विधायक की इस करतूत को लेकर पत्रकारों में आक्रोश देखा जा रहा है। दंतेवाड़ा समेत बस्तर के पत्रकार संगठनों द्वारा पूर्व विधायक के इस कृत्य की निंदा करते हुए इस संबंध में आज बैठक भी बुलाई गई है। वहीं दूसरी ओर इस मसले पर भाजपा के कुछ पदाधिकारी भी पत्रकार के साथ खड़े दिख रहे हैं।
➧ यही वो खबर है, जिसे लेकर पूर्व विधायक पर पत्रकार को धमकी देने का आरोप लगा है।
इस बारे में खबर बस्तर डॉट कॉम ने जब पूर्व विधायक भीमा मंडावी का पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि खबर को लेकर उन्होंने संबंधित पत्रकार को फोन जरूर किया था, लेकिन धमकी का आरोप निराधार है। अगर धमकी की बात सही है तो फोन रिकार्डिंग सार्वजनिक किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़िए... जूनियर जोगी ने दिया रमनमुक्त छत्तीसगढ़ का नारा... बोले, पूर्ण बहुमत से बनेगी जोगी सरकार, कांग्रेस से गठजोड़ का इशारों में दिया संकेत !
यह भी पढ़िए... जूनियर जोगी ने दिया रमनमुक्त छत्तीसगढ़ का नारा... बोले, पूर्ण बहुमत से बनेगी जोगी सरकार, कांग्रेस से गठजोड़ का इशारों में दिया संकेत !
loading...



Post A Comment: