दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में माओवादियों की काली करतूत लगातार सामने आ रही है। बीजापुर में शनिवार को वाहनों में आगजनी समेत कई वारदातों को अंजाम देने के बाद देर रात दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने एक युव​क की गोली मारकर हत्या कर दी। 

नक्सलियों ने युवक की गोली मारकर हत्या की... हमले में 9 साल की मासूम बच्ची भी घायल
       घटना कटेकल्याण थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गाटम की है। यहां शनिवार की रात करीब 10 बजे माओवादी आ धमके और गांव के युवक मनोज पोडियम के घर में पहुंच गोली मार दी। इस घटना में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं मौके पर मौजूद युवक की साली 9 वर्षीय बच्ची भी इस घटना में घायल हुई है। 



       बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची को भी नक्सलियों की गोली लगी है। हमले में घायल मासूम मुस्कान को कटेकल्याण के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की पुष्टि पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई है।  
Read More :  सुकमा में नक्सली उत्पात : गादीरास थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण में लगे 2 गाड़ियों में आग लगाई

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: