सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। सुकमा जिले में चल रहे नक्सल आॅपरेशंस में सुरक्षा बलों ने दो वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस पार्टी द्वारा नक्सलियों के शव भी बरामद किए गए हैं। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।
पुलिस के मुताबिक चिंतागुफा थाना क्षेत्र के टोकनपल्ली क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस पार्टी रवाना की गई थी। इस सर्चिंग टीम में डीआरजी और एसटीएफ के जवान शामिल थे। गुरूवार व शुक्रवार की दरम्यानी रात टोकनपल्ली के पास जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। जिसमें सुरक्षा बल के जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया।
घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान फोर्स द्वारा मृत नक्सलियों के शव समेत हथियार व नक्सल सामग्री बरामद की गई है। डीआईजी सुंदरराज पी. के मुताबिक इस मुठभेड़ में दो वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। मृत नक्सलियों की शिनाख्त सन्नी उर्फ़ कंजाम लेक्खे और नंदा के रुप में की गई है। इनके पास से हथियार, विस्फोटक व माओवादियों के दैनिक उपयोगी सामान भी बरामद हुए हैं।
loading...


Post A Comment: