सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। सुकमा पुलिस को नक्सल आॅपरेशंस में शुक्रवार को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। जिले के अलग अलग क्षेत्रों से पुलिस ने 9 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 2 स्थाई वारंटी माओवादी भी शामिल हैं। 

सुकमा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 2 स्थाई वारंटी समेत 9 नक्सलियों को किया गिरफ्तार
        जानकारी के मुताबिक जिले के चिंतागफा, दोरनापाल, पोलमपल्ली और कुकानार थाना क्षेत्र से इन नक्सलियों को हिरासत में लिया गया है। बताया गया है कि उक्त कार्रवाई सीआरपीएफ कोबरा, पुलिस और डीआरजी द्वारा ज्वाइंट आॅपरेशन में की गई। 



        पुलिस ने जिन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है उनके नाम मड़कम दुगेल, मड़कामी हांदा, पोड़ियामी भीमा, सोड़ी लच्छू, कट्टम बुधरा, माड़वी गंगा, कलमू भीमा, सोढ़ी मासा व सोढ़ी अर्जुन हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार नक्सलियों पर आईईडी विस्फोट, पुलिस पार्टी पर फायरिंग जैसे मामले दर्ज हैं।

Read More :   मुठभेड़ के बाद घायल जवान को लाने रेस्क्यू आॅपरेशन में लगे 6 घंटे... देर शाम पहुंचाया गया रायपुर, रामकृष्ण केयर हास्पिटल में चल रहा इलाज


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: